5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाबुल में फिर मस्जिद के बाहर ब्लास्ट, जुमे की नमाज पर 14...

काबुल में फिर मस्जिद के बाहर ब्लास्ट, जुमे की नमाज पर 14 की मौत

Published on

काबुल

अफगानिस्तान से एक धमाके की खबर आ रही है। अफगान राजधानी काबुल में एक मस्जिद के पास ब्लास्ट हुआ है जिसमें 14 लोगों के मरने की जानकारी सामने आ रही है। धमाके में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले महीने की शुरुआत में भी अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद में धमाका हुआ था। इसमें एक प्रमुख मौलवी समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 21 अन्य घायल हो गए थे। हाल फिलहाल में अफगानिस्तान में जुमे की नमाज पर मस्जिदों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जाहिर है कि जुमे की नमाज पर मस्जिदों में अधिक भीड़ होती है।

अफगान न्यूज वेबसाइट टोलो न्यूज के मुताबिक काबुल में शुक्रवार को वजीर मोहम्मद अकबर खान मस्जिद के पास एक ब्लास्ट हुआ। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकूर के मुताबिक धमाका तब हुआ जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। इसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है। खबर के अनुसार फिलहाल सुरक्षा बल काबुल में घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

मैग्नेटिक बम से किया गया विस्फोट
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने टोलो न्यूज को बताया कि यह धमाका मैग्नेटिक बम से किया गया था। इमरजेंसी एनजीओ ने अपने ट्वीट में मरने वालों की संख्या 14 बताई है। सितंबर की शुरुआत में इसी तरह के एक बम ब्लास्ट में हेरात शहर की गुजारगाह मस्जिद को निशाना बनाया गया था। इस विस्फोट में मुजीब-उल रहमान अंसारी की भी मौत हो गई थी जो एक प्रमुख मौलवी थे। पिछले दो दशकों में अफगानिस्तान की पश्चिम-समर्थित सरकारों की आलोचना के लिए अंसारी को पूरे अफगानिस्तान में पहचाना जाता था।

काबुल में कई धमाकों के पीछे इस्लामिक स्टेट
इसी तरह अगस्त के मध्य में काबुल में नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए थे। इस विस्फोट में सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी खबर थी। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। माना जा रहा था कि इस धमाके के पीछे इस्लामिक स्टेट का है क्योंकि काबुल में हुए कई धमाकों में इस्लामिक स्टेट की भूमिका सामने आई है। तालिबान के अधिकारी शुरू से ही अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट की मौजूदगी से पल्ला झाड़ते रहे हैं। इसके बावजूद यह खूंखार आतंकी समूह अफगानिस्तान में लगातार अपनी जड़े जमा रहा है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...