18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखून जमा देनी वाली ठंड, बत्ती भी गुल... ऐसे में भूकंप ने...

खून जमा देनी वाली ठंड, बत्ती भी गुल… ऐसे में भूकंप ने छीन ली छत, ईरान में जिंदगी अस्त-व्यस्त

Published on

ईरान

ईरान का खोय शहर शनिवार को तेज भूकंप के झटकों से दहल उठा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप से एक बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। इसने 7 लोगों की जान ले ली और 440 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से आसपास के शहर भी थर्रा उठे। भूकंप के बाद अब शहर के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। अस्पताल घायलों से भरे हैं और कई जगह बिजली सप्लाई बाधित हुई है।

भूकंप से मलबे में तब्दील हुए घर
भूकंप से कई इमारतें और घर मलबे में तब्दील हो गए। लिहाजा एक बड़ी आबादी बेघर हो गई है और अभी भी दहशत में है। इतना तेज भूकंप आने के बाद कुछ समय तक उसके ‘आफ्टर शॉक्स’ (After Shocks) आते रहते हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है और पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में रेस्क्यु टीमों को भेजा गया है। यह इलाका तुर्की और ईरान बॉर्डर के पास है जहां इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कड़ाके की ठंड और बत्ती गुल
भूकंप से एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है क्योंकि बिजली सप्लाई ठप्प हो गई है। ऊपर से बर्फबारी और शून्य डिग्री सेल्सियस के तापमान ने मुसीबत को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जिनके सिर से भूकंप ने छत छीन ली है।

ईरान में तबाही मचा रहे भूकंप
ईरान में बीते कुछ साल में कई भयानक भूकंप तबाही मचा चुके हैं। इसमें पिछले साल 2 जुलाई को आया भूकंप भी शामिल है। यह इतना तेज था कि कतर और यूएई तक महसूस किया गया। भूकंप के मामले में सबसे खतरनाक देश इंडोनेशिया और जापान हैं जहां अक्सर भूकंप सुनामी को ट्रिगर कर देते हैं।

भूकंप से कांपा पाकिस्तान
कुछ दिनों पहले नेपाल में भी भूकंप आया था जिससे समूचा उत्तर भारत कांप उठा था। रविवार को पाकिस्तान में भी तगड़ा भूकंप आया। इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई जो इस्लामाबाद और पंजाब के कई हिस्सों में महसूस हुआ।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...