3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउड़ते प्लेन की टूटी खिड़की, हवा में अटकी यात्रियों की जान, करना...

उड़ते प्लेन की टूटी खिड़की, हवा में अटकी यात्रियों की जान, करना पड़ा इमरजेंसी डायवर्ट

Published on

एथेंस

ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान की विंडशील्ड उड़ान के दौरान बीच हवा में ही टूट गई, जिसके बाद उसे इमरजेंसी की स्थिति में डायवर्ट करना पड़ा। ब्रिटिश एयरवेज की एक यात्री ने कहा कि हवा में विंड स्क्रीन के टूटने से वह घबरा गई थी। कैरोलिन एडमंड्स ने ट्वीट कर कहा कि वह शनिवार दोपहर लंदन से ग्रीस के रोड्स के लिए BA0624 विमान पर थीं, लेकिन इसी बीच विंडशील्ड टूट गई, जिसके कारण उन्हें मजबूरन एथेंस में उतरना पड़ा।

उन्होंने टूटे विंडशील्ड की फोटो ट्वीट कर लिखा, ‘ब्रिटिश एयरवेज के पायलट का शुक्रिया जिन्होंने हमारी विंडस्क्रीन टूटने के बाद हमें सुरक्षित रूप से एथेंस में पहुंचा दिया। दूसरे विमान की प्रतीक्षा कर रही हूं।’ एयरलाइन ने घटना वाले दिन ही एक दूसरे एयरक्राफ्ट के जरिए यात्रियों को पहुंचाने की व्यवस्था की। ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने लिखा, ‘एक तकनीकी समस्या के कारण उड़ान को एथेंस की ओर मोड़ दिया गया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई है।’

यात्रियों से मांगी माफी
प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने यात्रियों से माफी मांगी है। उनके अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई है।’ अभी तक विंड स्क्रीन के टूटने का कारण नहीं पता चल सका है। इससे पहले हाल ही में पोलैंड के एक विमान में यात्रा कर रहे टिकटॉक यूजर त्रिस्टन ने अपनी विंडस्क्रीन के चिटकने को रेकॉर्ड कर लिया था, जिसके बाद सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया।

कैसे टूटती है विंडस्क्रीन
विंडसक्रीन के टूटने का सबसे बड़ा कारण किसी चीज से टक्कर होती है। ज्यादातर मामलों में ये कोई चिड़िया होती है जो विमान के कम ऊंचाई पर उड़ान के दौरान टकरा जाती है। हालांकि ज्यादा ऊंचाई पर हवाई जहाज की खिड़की टूटना कोई अनोखी बात नहीं है। अप्रैल में वॉशिंगटन को जाने वाली डेल्टा फ्लाइट की विंडस्क्रीन उड़ान के दौरान टूट गई थी, जिसके बाद उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...