19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने दोस्‍त पाकिस्‍तान को लगाया चूना, पावर प्लांट में घटिया कोयले...

चीन ने दोस्‍त पाकिस्‍तान को लगाया चूना, पावर प्लांट में घटिया कोयले का किया इस्तेमाल, अब बवाल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के नेशनल इलेक्ट्रिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी (नेप्रा) ने चीनी बिजली कंपनियों के बहुत बड़े हेराफेरी का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पाकिस्तान में कोयले से बिजली उत्पादन कपने वाली चीनी कंपनियां 6,000 (सीवी) के कैलोरी मान वाले कोयले का इस्तेमाल करने के वादे के बावजूद घटिया स्तर वाले आयातित कोयले का उपयोग कर रही हैं। इससे बिजली उत्पादन को कम हो ही रहा है, लेकिन पाकिस्तान को हाई क्वालिटी के कोयले का पैसा भरना पड़ रहा है। नेप्रा ने कहा कि बाहर से मंगाई जा रही एक भी कोयले की खेप आवश्यक मानकों को पूरा नहीं करती है। इसके बावजूद चीनी कंपनियां बिजली के नाम पर पाकिस्तान से अरबों रुपये का दावा कर रही हैं, जो जनता से वसूला जा रहा है।

नेप्रा की सुनवाई में हुआ खुलासा
यह खुलासा मौजूदा तंत्र की समीक्षा क लिए नेप्रा की एक सार्वजनिक सुनवाई के दौरान हुआ। इसे आखिरी बार 2016 में संशोधित किया गया थाा। यह तंत्र विभिन्न कोयले की उत्पत्ति और ताप मूल्यों के एक निश्चित बेंचमार्क वेटेज पर आधारित है, जिसे मूल रूप से जून 2014 में कोयला की कीमतों के निर्धारण के हिस्से के रूप में नेप्रा ने अनुमोदित किया था। इस कार्यवाही का नेतृत्व नेप्रा के अध्यक्ष वसीम मुख्तार ने किया, जबकि इसके सदस्यों में मथार नियाज़ राणा (सदस्य बलूचिस्तान), मकसूद अनवर खान (केपी), अमीना अहमद (पंजाब), और रफीक अहमद शेख (सिंध) शामिल थे

चीन ने पाकिस्तान को दिया है अरबों रुपये का कर्ज
पाकिस्तान ने चीन के कर्ज वाले पैसों से कोयला आधारित 6,777 मेगावाट का बिजली उत्पादन संयंत्रों को स्थापित किया है। इन संयंत्रों का ऑपरेशन चीनी कंपनियां संभालती हैं और उसके लिए कोयले का आयात भी यही करती हैं। इन पावर प्लांट के लिए पाकिस्तान को 643 अरब रुपये का कर्ज चुकाना है। पाकिस्तान पहले से ही गरीबी में है और वर्तमान के संकट ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए चीन के कर्जों को चुकाना भारी पड़ रहा है। पाकिस्तान की अवाम पहले से ही बिजली की भारी कीमतों के बोझ तले दबी हुई है। हाल में ही पूरे पाकिस्तान में बिजली की कीमतों को लेकर कई बड़े विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...