18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान पर हमले का अंजाम भुगतेगा चीन, एक साथ आए अमेरिका, दक्षिण...

ताइवान पर हमले का अंजाम भुगतेगा चीन, एक साथ आए अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान

Published on

सियोल/टोक्यो

चीन की आक्रामकता के खिलाफ अमेरिका ने एशियाई देशों के साथ सैन्य गठजोड़ बनाना शुरू कर दिया है। इसका प्रमुख लक्ष्य ताइवान पर चीनी हमले को नाकाम करना है। पिछले कुछ दिनों चीनी रक्षा मंत्री के अलावा विदेश मंत्रालय ने ताइवान पर बलपूर्वक कब्जे की धमकी दी है। अब इसी के जवाब में अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया एक त्रिपक्षीय संयुक्त अभ्यास करने जा रहे हैं। रविवार को तीनों सहयोगी देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री शिन वोन-सिक ने रविवार को सिंगापुर में वार्षिक शांगरी-ला डायलॉग सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। बयान के अनुसार, तीनों ने “कोरियाई प्रायद्वीप, हिंद-प्रशांत और उससे आगे शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।”

तीनों ने अपने त्रिपक्षीय रक्षा सहयोग को संस्थागत बनाने के प्रयास में इस वर्ष एक त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग ढांचा स्थापित करने पर भी सहमति जताई। तीनों देशों के शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों और बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके एक सैन्य जासूसी उपग्रह के हाल ही में किए गए प्रक्षेपणों की आलोचना की और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...