5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकम्युनिस्ट पार्टी के इशारों पर चले चीन की सेना, 'रोबोट' जैसे सैनिक...

कम्युनिस्ट पार्टी के इशारों पर चले चीन की सेना, ‘रोबोट’ जैसे सैनिक चाहते हैं जिनपिंग

Published on

बीजिंग

कुछ दिनों पहले चीन की सेना के आधिकारिक अखबार ने एक लंबा-चौड़ा आर्टिकल छापा था। इसमें सेना को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विचार बताए गए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में पीएलए डेली में प्रकाशित आर्टिकल में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से कम्युनिस्ट पार्टी नेतृत्व के सभी आदेशों का पालन करने और दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए कहा गया, भले वे कितने ही मुश्किल और खतरनाक हों। चीन की सेना को ये निर्देश कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस से पहले दिए गए हैं जिसमें शी जिनपिंग के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रपति के साथ-साथ वह सेना के सर्वोच्च कमांडर के पद पर भी बने रहेंगे।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि जिनपिंग की अध्यक्षता में सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के पास समग्र रूप से कमांड की जिम्मेदारी है और हमेशा इसका पालन किया जाना चाहिए। जिनपिंग से पहले हू जिंताओ सीएमसी के अध्यक्ष थे। इसमें यह भी साफतौर पर कहा गया है कि पीएलए को पार्टी नेतृत्व की ओर से दिए गए किसी भी मिशन को पूरा करना होगा। चीनी सेना को यह मैसेज ऐसे समय पर दिया गया है जब ताइवान को लेकर अमेरिका के साथ तनाव चरम पर है।

‘पार्टी जहां कहे वहां जाने के लिए तैयार रहे सेना’
चीन ताइवान पर अपना दावा करता है और इसे बलपूर्वक मेनलैंड चाइना में मिलाने की बात भी कह चुका है। आर्टिकल में पीएलए के सैनिकों को ‘ईंटों’ के रूप में संबोधित किया गया है जो जरूरत पड़ने पर पार्टी के आदेश पर कहीं भी जाने और कोई भी खतरा और चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हों। इसमें कहा गया है कि पार्टी जो भी करने के लिए कहती है सेना को उसका दृढ़ता से पालन करना चाहिए और पार्टी जिसकी अनुमति नहीं देती वह करने से इनकार कर देना चाहिए।

सेना को ‘असली युद्ध’ के लिए तैयार कर रहे जिनपिंग
इससे पहले जिनपिंग ने पीएलए को ‘असली युद्ध’ में शामिल होने की तैयारी करने के लिए कहा था। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग ने बीजिंग में ‘नेशनल डिफेंस और मिलिट्री रिफॉर्म’ पर एक सेमिनार में कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को ‘असली युद्ध’ में शामिल होने की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि देश सशस्त्र बलों को सुधारने और मजबूत करने की रणनीति को पूरी तरह से लागू करने में सक्षम है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...