4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसमुद्र की लहरों के बीच कपल ने की आपत्तिजनक हरकत, हुई कार्रवाई

समुद्र की लहरों के बीच कपल ने की आपत्तिजनक हरकत, हुई कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली ,

समुद्र की लहरों के बीच अश्लील हरकत करना एक कपल को भारी पड़ गया. पब्लिक प्लेस में अश्लीलता फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ एक्शन लिया गया और कपल पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद उनपर ये कार्रवाई हुई. ये मामला कोलंबिया का है.

दरअसल, कोलंबिया के एटलांटिको के प्यूर्टो में समुद्र तट पर लोग मौज-मस्ती कर रहे थे. तभी उनकी नजर एक कपल पर पड़ी, जो समुद्र की लहरों के बीच अश्लील हरकत कर रहे थे. उस वक्त बीच पर बच्चे, बूढ़े, महिलाएं समेत काफी लोग मौजूद थे. कपल की हरकत देखकर लोगों को झटका लगा.

इसी दौरान किसी ने कपल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. हैरानी बात ये है कि जब लोग वीडियो शूट कर रहे थे, तब भी कपल नहीं रुके. वो लोगों की तरफ इशारा करते रहे.

कपल को पता था कि लोग उन्हें फिल्मा रहे हैं, फिर भी वे हंसते रहे और पब्लिक को इग्नोर करते रहे. समुद्र की लहरों के बीच में की गई उनकी इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे. उन्होंने कपल पर कार्रवाई की मांग की.

जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने कपल पर जुर्माना लगाया. हालांकि, जुर्माने की राशि का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता फैलाने वाले को कम से कम 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ता है.

कपल के वीडियो वायरल होने पर कुछ लोगों ने एक्शन की मांग की थी. कार्रवाई की मांग करने वाले लोगों का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी एक्टिविटी की अनुमति नहीं है. कपल ने नियम तोड़ा है, सजा तो मिलनी चाहिए. कुछ का कहना है कि कपल ड्रग्स या शराब के नशे में हो सकते हैं. इसकी भी जांच होनी चाहिए.

 

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...