14.4 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप, अफगानिस्तान में भी आए...

पाकिस्तान में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप, अफगानिस्तान में भी आए 4.2 की तीव्रता के झटके, दहशत

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के कई हिस्सों में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया है कि पाकिस्तान में सोमवार को दिन में करीब 4 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। अफगानिस्तान में भी इस दौरान इसी तीव्रता (4.2) के भूकंप के झटके महसूस किए गए। NCS ने बताया है कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र अफगानिस्तान में था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान में बीते हफ्ते बुधवार को और अफगानिस्तान में शुक्रवार और शनिवार को भूकंप के झटके आए थे। ऐसे में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरा भूकंप है।

अफगानिस्तान में शुक्रवार को भी 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद शनिवार को भी कई इलाकों में भूकंप के झटके आए थे। वहीं बुधवार रात को पाकिस्तान में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे कुछ दिन पहले इस क्षेत्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप भी आ चुका है। 12 अप्रैल को पाकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

बार-बार हिल रही धरती
पाकिस्तान की फॉल्ट-लाइन स्थिति के कारण यहां बार-बार और विनाशकारी भूकंप आने की संभावना बनी रहती है। इस क्षेत्र में लगातार भूकंप के झटके आते भी रहते हैं। भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। यह स्केल भूकंप की ताकत बताता है। 5 से कम तीव्रतका वाले भूकंप को कम खतरनाक माना जाता है।

पकिस्तान,भारत, अफगानिस्तान और आसपास के देशों बीते कुछ समय में लगातार भूकंप आए हैं। इस साल 28 मार्च को म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। म्यांमार के मांडले क्षेत्र में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इससे जानमाल की भारी हानि पूरे क्षेत्र में हुई। इस भूकंप का असर आसपास के कई देशों में देखने को मिला था। म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से लगातार इस क्षेत्र में भूंकप आ रहे हैं।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...