10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में लैपटॉप की बैटरी फटने से घर में लगी आग, भाई-बहन...

पाकिस्तान में लैपटॉप की बैटरी फटने से घर में लगी आग, भाई-बहन की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पंजाब में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें लैपटॉप की बैटरी फटने से घर में आग लग गई. हादसे में एक भाई-बहन की मौत हो गई तो वहीं घर में मौजूद 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. पंजाब प्रांत की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है.

पंजाब प्रांत की पुलिस के मुताबिक हादसा फैसलाबाद के शरीफपुरा इलाके में हुआ. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक लैपटॉप की बैटरी तब फटी, जब उसे चार्ज किया जा रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घर में रहने वाले पांच बच्चों और दो महिलाओं सहित परिवार के 9 सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया

मरियम नवाज ने जाहिर किया दुख
घायलों को अस्पताल ले जाने के बाद 9 में से 2 घायलों (भाई-बहन) ने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद बच्चों की मौत पर पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना और सहानुभूति भी व्यक्त की है.

डिप्टी कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग से जलकर घायल हुए लोगों के लिए सर्वोत्तम उपचार और चिकित्सा सुविधाओं के प्रावधान का आदेश दिया गया है. फ़ैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर ने भी घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है.

यूपी में फट गई थी स्मार्टफोन की बैटरी
बैटरी फटने का एक केस उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी सामने आ चुका है. यहां स्मार्टफोन एक परिवार के लिए काल बन गया था. हादसे में एक ही परिवार के 4 बच्चों की जान चली गई थी, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

गुजरात में फटी थी ई-बाइक के बैटरी
इसके अलावा बैटरी फटने का एक केस गुजरात के बनासकांठा में भी सामने आया था. यहां डीसा में ई-बाइक की बैटरी में ब्लास्ट हो गया था. धमाका तब हुआ था, जब ई-बाइक की बैटरी को चार्ज किया जा रहा था. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...