10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन को बालाकोट वाला लड़ाकू विमान देगा फ्रांस, पुतिन की बढ़ी टेंशन,...

यूक्रेन को बालाकोट वाला लड़ाकू विमान देगा फ्रांस, पुतिन की बढ़ी टेंशन, रूस पर एयरस्ट्राइक का डर

Published on

पेरिस:

फ्रांस ने यूक्रेन को डसॉल्ट मिराज 2000 लड़ाकू विमान सौंपने का ऐलान किया है। यह वही लड़ाकू विमान है, जिससे भारत ने 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तानी रडार से बचने के लिए जमीन के काफी करीब उड़ान भरी थी और हमला कर वापस लौट आए थे। ऐसे में डर जताया जा रहा है कि यूक्रेन भी इन लड़ाकू विमानों की मदद से रूसी सैन्य अड्डों पर एयरस्ट्राइक की योजना बना सकता है। यूक्रेन को मिलने वाले मिराज-2000 विमान अपग्रेडेड होंगे और उनकी मारक क्षमता भी काफी ज्यादा होगी।

2025 में यूक्रेन पहुंचेगा पहला विमान
फ्रांस से मिलने वाला मिराज 2000 लड़ाकू विमान 2025 की पहली तिमाही में यूक्रेन पहुंचना शुरू हो जाएगा। डिलीवरी से पहले इन विमानों को हवा से जमीन पर मार करने के लिए नई क्षमताओं से लैस किया जाएगा। डेल्टा-विंग वाला यह जेट कीव को दिया जाने वाला दूसरा पश्चिमी निर्मित लड़ाकू विमान बनने वाला है। इससे पहले F-16 लड़ाकू विमान इस गर्मी में यूक्रेन पहुंचा था।

मिराज 2000 को मोडिफाइ कर यूक्रेन भेजेगा फ्रांस
फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कहा कि मिराज 2000 को सबसे पहले नए इलेक्ट्रॉनिक सेल्फ डिफेंस उपकरणों से लैस करने के साथ-साथ उनमें कई अन्य गुप्त मोडिफिकेशन भी किए जाएंगे। इन मोडिफिकेशन के कारण उन्हें हवा से जमीन पर मार करने वाले मिशनों में उड़ान भरने में सहूलियतें मिलेंगी। यह काम दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के कैजॉक्स में किया जाएगा। इस बीच, लेकोर्नू ने कहा कि यूक्रेनी पायलटों और मैकेनिकों का प्रशिक्षण जारी है।

मैक्रों ने किया था मिराज-2000 देने का ऐलान
इस वर्ष जून में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने यूक्रेन को मिराज 2000-5 लड़ाकू विमानों देने का का ऐलान किया था। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इन लड़ाकू विमानों की संख्या को लेकर कुछ नहीं कहा था। जब यूक्रेन को सेकेंड हैंड मिराज 2000 प्रदान किए जाने की अफ़वाहें पहली बार सामने आईं, तो यह स्पष्ट नहीं था कि ये विमान वर्तमान में फ्रांसीसी वायु सेना में शामिल आधुनिक मिराज 2000-5F वेरिएंट होंगे या फिर पुराने मिराज 2000C वेरिएंट। फ्रांस ने पुराने मिराज 2000C को जून 2022 में रिटायर कर दिया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...