9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभगोड़े जाकिर नाइक के आतंकी कनेक्शन की खुली पोल, पाकिस्तान में लश्कर...

भगोड़े जाकिर नाइक के आतंकी कनेक्शन की खुली पोल, पाकिस्तान में लश्कर के आंतकियों से मिलता

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के दौरे पर गए विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के नफरती मंसूबे सामने आने लगे हैं। भारत में वांछित चल रहे जाकिर नाइक को पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) के सदस्यों से मिलते देखा गया है। पाकिस्तान में राजकीय मेहमान बनकर पहुंचे जाकिर नाइक ने लश्कर कमांडर मुजम्मिल इकबाल हाशमी, मुहम्मद हारिस धर और फैसल नदीम से मुलाकात की। इन तीनों को अमेरिका ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था।

लश्कर के आतंकियों से मिला जाकिर
इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जाकिर नाइक को लाहौर की बादशाही मस्जिद में हाशमी और अन्य लश्कर आतंकवादियों से मिलते हुए देखा गया है। इस जगह जाकिर नाइक ने करीब 150,000 से अधिक लोगों की सभा को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम को लाहौर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया था।

पाकिस्तान में सरकारी मेहमान है जाकिर
पाकिस्तान सरकार के बुलावे पर पहुंचे जाकिर नाइक की आतंकवादियों के साथ मुलाकातों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी है। भारत ने पहले ही जाकिर नाइक की पाकिस्तान यात्रा की निंदा की थी। अब नाइक की लश्कर आतंकियों से मुलाकात के बाद एक बार फिर ये साफ होने लगा है कि वह किस इरादे से पाकिस्तान गया है।

लश्कर-ए-तैयार भारत में कई आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 2008 में मुंबई में हुआ घातक हमला भी शामिल है। लाहौर की मस्जिद में कार्यक्रम से पहले फैसल नदीम और मुजम्मिल हाशमी समेत लश्कर के सदस्यों ने नाइक की यात्रा को बढ़ावा देने के लिए एक ऑनलाइन अभियान चलाया। जाकिर 2016 में भारत से भागकर मलेशिया चला गया था, जब एनआईए ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। एनआईए की कार्रवाई जुलाई 2016 में ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी। हमलावरों में से एक ने स्वीकार किया था कि वह नाइक के भाषणों से प्रभावित था।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...