9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं पर किया हमला, अल्पसंख्यक समुदाय ने ढाका...

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं पर किया हमला, अल्पसंख्यक समुदाय ने ढाका के शहीद मीनार पर किया विरोध प्रदर्शन

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा अत्याचार और हमलों का सामना कर रहे हिंदुओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया है. हिंदू समुदाय के सदस्यों ने न्याय और सुरक्षा की मांग के लिए ढाका में प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक केंद्रीय शहीद मीनार पर विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को ढाका में केंद्रीय शहीद मीनार में एक सभा हुई. बांग्लादेश संयुक्त अल्पसंख्यक गठबंधन ने एक सार्वजनिक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें देश भर से हजारों हिंदुओं ने भाग लिया.

शुक्रवार को बलात्कार, आगजनी, लूटपाट, जबरन भूमि हड़पने, जान से मारने की धमकी और देश से भागने के लिए मजबूर करने सहित गंभीर मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ. इन घटनाओं ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अधिकारों के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा की हैं. क्या-क्या मांगे रखी गईं…

1. हमलों और लापता होने का सामना करने वाले हिंदू धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए मुआवजा.
2. अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय की स्थापना.
3. अल्पसंख्यक संरक्षण कानून का निर्माण और न्याय के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण की स्थापना.
4. दुर्गा पूजा के लिए तीन दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा.
5. जब्त की गई धार्मिक संपत्तियों की वसूली, संरक्षण कानून बनाना और संबंधित क्षेत्रों में मंदिरों का जीर्णोद्धार करना.
6. सभी 64 जिलों में आदर्श मंदिरों और एक वैदिक विश्वविद्यालय की स्थापना, हिंदू धार्मिक कल्याण ट्रस्ट को एक फाउंडेशन में बदलना.
7. संस्कृत और पाली शिक्षा बोर्ड का आधुनिकीकरण.
8. रथ यात्रा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा.

तख्तापलट के बाद हिंदू समुदाय पर हमला
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा. वहां हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों पर लगातार हिंसा हो रही है. पांच अगस्त की रात से ही बांग्लादेशी कट्टरपंथियों और उपद्रवियों ने देश के 58 राज्यों में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाने की कोशिश की. मेहरपुर से लेकर चिटगांव या शेरपुर से कई इलाके हैं जहां पर हिंदू मंदिरों को आग के हवाले कर दिया गया या तोड़फोड़ की गई. भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर स्थित इलाके और जमात-ए-इस्लामी के गढ़ मेहरपुर में इस्कॉन मंदिर पर हमला किया गया और भगवद्गीता को जला दिया गया. इसके साथ ही मंदिर में रखा हारमोनियम तोड़ दिया गया. जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने मंदिर के गर्भ गृह में लूटपाट और आगजनी भी की.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...