12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भीषण सड़क हादसा, भारतीय मूल की मां और बेटी की...

अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, भारतीय मूल की मां और बेटी की मौत, जन्मदिन मनाने मंदिर जा रहा था परिवार

Published on

हैदराबाद,

अमेरिका के पोर्टलैंड में एक भीषण सड़क दुर्घटना में भारतीय मूल की एक महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई. पीड़ित परिवार आंध्र प्रदेश का रहने वाला है. यह घटना ओरेगन में उस समय हुई, जब पीड़ित परिवार की कार एक अन्य वाहन से टकरा गया. परिवार गीतांजलि का जन्मदिन मनाने मंदिर जा रहा था. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उनकी छह साल की बेटी हनिका की मौत हो गई. बाद में महिला ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

ओरेगन स्टेट पुलिस के मुताबिक, यह घटना 30 मार्च की है. इस दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें महिला के पति और बेटा शामिल है.हालांकि, इस घटना में महिला का पति नरेश और उनका बेटा बाल-बाल बच गए. अमेरिका में महिला और बच्ची की मौत पर केल के उनके गांव में शोक का माहौल है.

परिवार में मृतक महिला गीतांजलि के पति कमाथम नरेश के अलावा उनके दो बच्चे थे. उनके पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. परिवार आंध्र प्रदेश के Penuganchiprolu मंडल के कोनाकांची गांव का रहने वाला है. कोनाकाची गांव में मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है. इसके लिए शवों को भारत लाए जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...