12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में बाहर से आकर बसे लोगों की कैसी है जिंदगी? रिसर्च...

अमेरिका में बाहर से आकर बसे लोगों की कैसी है जिंदगी? रिसर्च में सामने आया सच

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के बाहर रहने वाले लोग अक्सर सोचते हैं कि वहां रहने लोग ज्यादा कमाते हैं और अच्छा जीवन जीते हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग भी हो सकती है.प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले एशियाई मूल के 23 लाख लोगों में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो गरीबी में जी रहे हैं. प्यू रिसर्च ने अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों का विश्लेषण कर बताया है कि हर 10 एशियाई अमेरिकी में से एक गरीबी में रहता है.

हालांकि, भारतीय-अमेरिकी बाकी एशियाई मूल के नागरिकों की तुलना में ज्यादा बेहतर जीवन जी रहे हैं. भारतीय-अमेरिकियों में गरीबी की दर 6 फीसदी है, जो बाकी एशियाई मूल के नागरिकों की तुलना में सबसे कम है.रिसर्च के अनुसार, बर्माई मूल के नागरिकों में गरीबी की दर 19 फीसदी और हमोंग मूल के अमेरिकियों में 17 फीसदी है.

ज्यादातर लोग 25 साल से ऊपर
प्यू रिसर्च की स्टडी से ये भी पता चलता है कि गरीबी में जीने वाले हर तीन एशियाई मूल के अमेरिकियों में से एक 25 साल से ज्यादा है और उनके पास बैचलर्स की डिग्री है. ऐसे एशियाई अमेरिकी जिनकी उम्र 25 साल से ज्यादा है और जिनके पास बैचलर डिग्री है, उनमें गरीबी की दर 5 फीसदी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, गरीबी रेखा से नीचे करीब 10 लाख से ज्यादा एशियाई मूल के नागरिक अमेरिका के 10 बड़े शहरों में रहते हैं. न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजेलिस और सैन फ्रांसिस्को में एक लाख से ज्यादा एशियाई अमेरिकी ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं.2022 और 2023 में प्यू रिसर्च ने सर्वे किया था और इसमें सामने आया कि एशियाई मूल के हर 10 में से 8 नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है.

खाने के लिए फूड बैंक पर निर्भर
गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 57 फीसदी एशियाई अमेरिकी ऐसे हैं, जिनके पास कोई सेविंग्स नहीं है. जबकि, गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले 40 फीसदी एशियाई अमेरिकी सेविंग्स नहीं कर पाते हैं. इतना ही नहीं, एशियाई मूल के 38 फीसदी वयस्क ऐसे हैं जो खाने के लिए फूड बैंक और चैरिटेबल ट्रस्ट पर निर्भर हैं.

कब होगा सपना पूरा?
हर साल एशियाई मुल्कों से लाखों लोग अपने सपने पूरा करने के लिए अमेरिका जाते हैं. लेकिन रिसर्च बताती है कि 47 फीसदी नागरिकों को लगता है कि यहां आकर वो अपने सपने कभी पूरे नहीं कर सकते. जबकि, एशियाई मूल के 15 फीसदी लोगों को लगता है कि उन्हें जो चाहिए था, वो मिल गया. वहीं, 36 फीसदी का मानना है कि वो अपने सपनों को पूरा करने के रास्ते पर हैं.

एशियाई मूल के 91 फीसदी लोग मानते हैं कि अगर उन्हें अपनी मर्जी से जीने को मिल जाए, तो ये उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है. जबकि, 90 फीसदी लोगों का मानना है कि आराम से रिटायर होने को सपना पूरा होना मानते हैं.

दो करोड़ से ज्यादा एशियाई-अमेरिकी
अनुमान है कि अमेरिका में 2.35 करोड़ लोग एशियाई मूल के हैं. सबसे ज्यादा 52 लाख नागरिक चीनी मूल के हैं. दूसरे नंबर पर भारतवंशी हैं. अमेरिका में भारतवंशियों की आबादी लगभग 48 लाख है. इनमें 16 लाख से ज्यादा वीजा होल्डर हैं. जबकि 10 लाख से ज्यादा ऐसे हैं जिनका जन्म ही अमेरिका में हुआ है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...