18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयIran ने दागी अपनी ये मिसाइल तो फेल हो जाएगा इजरायल का...

Iran ने दागी अपनी ये मिसाइल तो फेल हो जाएगा इजरायल का Iron Dome, जानिए ताकत

Published on

नई दिल्ली,

ईरान के पास एक ऐसी मिसाइल है, जो इजरायल या अमेरिका के किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को धोखा दे सकती है. ऐसी आशंका है कि ईरान पहली बार इस मिसाइल का इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ कर सकता है. इसका नाम है खुर्रमशहर मिसाइल (Khorramshahr Missile). जो ईरान के एक शहर के नाम पर है.

यह एक मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. जो 1000 से 2000 किलोमीटर के बीच हमला कर सकती है. इसमें 1800 किलोग्राम वजन का वॉरहेड यानी हथियार लगा सकते हैं. चाहे वह पारंपरिक हो, परमाणु हो या फिर कई तरह के मिश्रण वाले क्यों न हों. साढ़े 19 टन वजनी इस मिसाइल की लंबाई 13 मीटर है. व्यास डेढ़ मीटर है.

यह लिक्विड फ्यूल रॉकेट पर उड़ान भरती है. इसे ट्रक लॉन्चर से दागा जाता है. यानी कहीं से भी लॉन्चिंग की सुविधा मौजूद है. अगर इसे ईरान की सीमा से लॉन्च किया जाए तो ये आराम से इजरायल के किसी भी शहर को निशाना बना सकती है. डिफेंस एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि ये उत्तर कोरिया की Hwasong-10 मिसाइल का ईरानी वर्जन है.

उत्तर कोरिया ने पहले दी थी BM-25 मिसाइल टेक्नोलॉजी
उत्तर कोरिया ने ईरान को बहुत पहले BM-25 मिसाइल की टेक्नोलॉजी दी थी. जिसकी रेंज 2500 किलोमीटर थी. इसी के आधार पर खुर्रमशहर मिसाइल को डेवलप किया गया है. ईरान ने मिसाइल का आकार छोटा किया. प्रोपेलेंट की मात्रा घटाई. अगर मिसाइल पश्चिमी ईरान से दागी जाए तो वह आसानी से इजरायल, मिस्र, सऊदी अरब, रोमानिया, बुल्गारिया और ग्रीस जैसे देशों को निशाना बना सकता है.

सके चार वैरिएंट्स मौजूद हैं, चौथा वैरिएंट सबसे खतरनाक
खुर्रमशहर मिसाइल के चार वैरिएंट्स मौजूद हैं. 1,2,3 और 4. चौथे को खीबर (Kheibar) भी बुलाया जाता है. इस मिसाइल में मल्टीपल वॉरहेड लगाने की तकनीक भी शामिल हैं. यानी ईरान एक ही मिसाइल से इजरायल के कई टारगेट्स पर निशाना लगा सकता है. इसे 25 मई 2023 को पेश किया गया था.

खुर्मशहर-4 मिसाइल सबसे खतरनाक, रोकना लगभग असंभव
खुर्रमशहर-4 मिसाइल की रेंज 2000 किलोमीटर है. इसमें 1500 किलोग्राम वजन का वॉरहेड लगा सकते हैं. इसकी लॉन्चिंग में सिर्फ 12 मिनट लगते हैं. यह बीच रास्ते में दिशा बदलने की क्षमता रखती है. इस मिसाइल को किसी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से रोक या बाधित नहीं कर सकते. ये टर्मिनल गाइडेंस पर चलती है.

Latest articles

पंजाब में स्व-जनगणना का आगाज, पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 की तैयारियों के सिलसिले में 30 अप्रैल से स्व-जनगणना (Self-Enumeration)...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...