16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली सेना आती है तो हम भी तैयार... नसरल्लाह की मौत के...

इजरायली सेना आती है तो हम भी तैयार… नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह के डिप्टी लीडर का पहला भाषण

Published on

बेरूत:

इजरायल के हमले में शुक्रवार को हसन नसरल्लाह की मौत के बाद पहली बार हिजबुल्लाह का डिप्टी लीडर शेख नईम कासिम सामने आया है। कासिम ने सोमवार दोपहर को अपने भाषण में हिजबुल्लाह के फिर से उठ खड़े होकर लड़ने और इजरायल के खिलाफ जीत दर्ज करने का भरोसा जताया है। नसरल्लाह के बाद गुट के नए प्रमुख के बारे में कासिम ने कहा कि नेता चुनने के लिए हमारे पास एक सिस्टम है, इसी आधार पर जल्दी ही नए चीफ का चयन किया जाएगा।

हसन नसरल्ला की हत्या के बाद पहले संबोधन में नईम कासिम ने कहा कि इजरायल की ओर से जमीनी हमले की धमकी दी जा रही है। हम बता दें कि हिजबुल्लाह इजरायली सेना के किसी भी जमीनी आक्रमण के लिए तैयार है। अगर इजरायली जमीनी घुसपैठ चाहते हैं तो हम भी पूरी तरह से तैयार हैं। इजरायल को कभी भी उसके मकसद में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

नसरल्लाह का रास्ते पर आगे बढ़ेगा हिजबुल्लाह
कासिम ने कहा कि नसरल्ला इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन हिजबुल्लाह का अभियान उसी रफ्तार से जारी है। हिजबुल्लाह के लोग उस रास्ते पर आगे बढ़ेते रहेंगे, जो नसरल्लाह का रास्ता था। हिजबुल्लाह गाजा का समर्थन करने और लेबनान की रक्षा करने के अपने मुख्य लक्ष्यों को जारी रखेगा। हिजबुल्लाह एक बार फिर ऐसे ही इजरायल को हराएगा, जैसे 2006 में हराया था।

कासिम ने अपने भाषण में कहा, ‘अगर इजरायल को लगता है कि वह नरसंहार करके सफल हो सकता है तो वह भ्रम में जी रहा है। इजरायली सेना लोगों पर बम बरसाकर और बेगुनाहों का खून बहाकर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकेगी। नसरल्लाह भी हमारे बीच जिंदा रहेंगे और हमेशा अभियान में हमें रास्ता दिखाते रहेंगे।’

इजरायल के साथ अमेरिका को भी घेरा
कासिम ने इजरायल के हमले की आलोचना करते हुए कहा कि लेबनान के गांवों और रिहाइशी इलाकों को आईडीएफ ने निशाना बनाया है। इजरायली सेना ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों पर हमले किए हैं। कासिम ने कहा कि जिन पर इजरायल बम बरसा रहा है तो हिजबुल्लाह के लड़ाके नहीं हैं। वे सब निर्दोष आम नागरिक हैं।

कासिम ने इजरायल को समर्थन देने के लिए अमेरिका को भी घेरा है। कासिम ने कहा कि अमेरिका ने बड़े पैमाने पर इजरायल की सैन्य और आर्थिक सहायता की है। ऐसा करके अमेरिका भी लेबनान और गाजा में इजरायल के युद्ध अपराधों में भागीदार बन गया है। अमेरिका को निर्दोषों को मारने के लिए इजरायल को मदद बंद करनी चाहिए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...