10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान के विदेशी साजिश वाले दावे की खुल गई पोल, सुनें!...

इमरान खान के विदेशी साजिश वाले दावे की खुल गई पोल, सुनें! लीक ऑडियो में प्लान बनाते पकड़े गए

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विदेशी साजिश वाले दावे की पोल खुल गई है। आज लीक हुए एक ऑडियो में वह अपने साथी नेताओं के साथ विदेशी साजिश वाले दावे का प्लान बनाते पकड़े गए हैं। इस ऑडियो में इमरान खान के साथ उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता असद उमर, शाह महमूद कुरैशी और पूर्व प्रमुख सचिव आजम खान की आवाज सुनाई दे रही है। दरअसल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाए जाने के बाद इमरान खान ने सार्वजनिक रैलियों में एक चिट्ठी लहराकर विदेशी साजिश का दावा किया था। शुरू में तो उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन बाद में वह सीधे-सीधे अमेरिका और उनके विदेश विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाने लगे। इमरान खान ने दावा किया था कि उनको पद से हटाने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तानी राजदूत को धमकाया था।

वायरल वीडियो में क्या बोलते पकड़े गए इमरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में कथित तौर पर इमरान खान, आजम, असद उमर और शाह महमूद कुरैशी के बीच एक मीटिंग के नोट के बारे में बातचीत करते सुना जा सकता है। इसी नोट को इमरान खान लंबे समय तक खुद को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए विदेशी साजिश के सबूत के रूप में पेश किया है। ऑडियो क्लिप में इमरान खान कहते हैं कि शाह जी हमें कल एक बैठक करनी है […] आप और हम तीनों (इमरान, कुरैशी और आजम खान) और विदेश सचिव। इसमें [बैठक], हमें उन्हें चुपचाप बैठक के मिनट्स लिखने के लिए कहना है […] आजम कह रहे हैं कि हमें मिनट्स का मसौदा तैयार करना चाहिए और इसकी फोटोकॉपी बनाना चाहिए।”

अमेरिका का नाम लेने से इमरान ने किया मना
इसके बाद एक दूसरी आवाज सुनाई देती है, जिसे आजम का माना जाता है। वो कहते हैं, “यह साइफ़र 7 या 8 को आया […] इसके बाद इमरान खान जवाब देते हैं कि बैठक 7 तारीख को हुई थी। इमरान ने कहा, “हमें अमेरिकियों का नाम नहीं लेना है […] किसी भी परिस्थिति में हमें नाम नहीं लेना है। तो कृपया इस मुद्दे पर किसी के नाम से देश का नाम नहीं आना चाहिए। यह आप सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि किस देश से चिट्ठी आई।”

पीटीआई नेताओं से रैलियों में चिट्ठी का जिक्र करने को कहा
इसके बाद असद उमर कहते हैं कि ”क्या आप जानबूझकर इसे लेटर कह रहे हैं? यह कोई लेटर नहीं है, यह बैठक की ट्रांसक्रिप्ट है।” इसके जवाब में इमरान खान कहते हैं, ”लेटर और ट्रांसक्रिप्ट दोनों एक ही बात है। लोग ट्रांसक्रिप्ट को नहीं समझ पाएंगे। आप अपने जलसे में तो यह कर दें।”

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...