18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'युद्ध में भारत कभी न्यूट्रल नहीं था, हम हमेशा से शांति के...

‘युद्ध में भारत कभी न्यूट्रल नहीं था, हम हमेशा से शांति के पक्ष में हैं’, जेलेंस्की से मिलकर बोले PM मोदी

Published on

कीव,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमर जेलेंस्की से मुलाकात की. जेलेंस्की से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘युद्ध में भारत का रुख कभी भी न्यूट्रल नहीं था बल्कि वह हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है’. यूक्रेनी राष्ट्रपति से बातचीत में पीएम मोदी ने संघर्ष को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया.

उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की स्थिति को दोहराते हुए कहा कि युद्ध और हिंसा समस्या का समाधान नहीं हैं और क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है. पीएम ने कहा कि भारत शांति स्थापित करने के प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाएगा.

‘युद्ध से समस्या का समाधान नहीं होता है’
यूक्रेन के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास मैरिंस्की पैलेस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात हुई. जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘युद्ध की विभीषिका से दुख होता है. युद्ध बच्चों के लिए विनाशकारी है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और यूक्रेन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है.

उन्होंने कहा, ‘युद्ध से समस्या का समाधान नहीं होता है. बातचीत और कूटनीति से समस्या हल होती है. दोनों पक्ष आपस में बातचीत शुरू करें. बिना समय गंवाए रूस-यूक्रेन बात करें. शांति के प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाएगा.’ पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध में भारत का रुख कभी भी न्यूट्रल नहीं था बल्कि वह हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है.

भारत-यूक्रेन ने चार समझौतों पर किया साइन
बता दें कि भारत और यूक्रेन ने चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देश मानवीय मदद, कृषि, चिकित्सा और सांस्कृतिक क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के दौरे पर हैं. वह पोलैंड से सीधे ट्रेन के जरिए शुक्रवार सुबह कीव पहुंचे थे. कीव पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कीव में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की है.

पीएम मोदी के दौरे से यूएन को भी उम्मीदें
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद कर सकती है. यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को उम्मीद है कि पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा से युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी.

Latest articles

पंजाब में स्व-जनगणना का आगाज, पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 की तैयारियों के सिलसिले में 30 अप्रैल से स्व-जनगणना (Self-Enumeration)...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...