12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइसी महीने भारतीय सैनिकों की होगी घर वापसी... मालदीव में चुनाव देख...

इसी महीने भारतीय सैनिकों की होगी घर वापसी… मालदीव में चुनाव देख मुइज्जू ने फिर उगला जहर

Published on

माले

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि दूसरे विमानन मंच पर तैनात भारतीय सैन्य कर्मी चालू महीने में ही लौट जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि यह प्रक्रिया 10 मई तक पूरी हो जाएगी। मीडिया में बुधवार को आई खबर में यह जानकारी दी गई। मुइज्जू का बयान मालदीव में तैनात लगभग 25 भारतीय सैन्य कर्मियों के पहले जत्थे की वापसी के करीब तीन सप्ताह बाद आया है। ये सैनिक भारत की ओर से उपहार में दिए गए एक हेलीकॉप्टर का संचालन कर रहे थे। भारतीय सैनिक दोनों देशों के बीच बनी सहमति के अनुसार हेलीकॉप्टर का संचालन भारतीय असैन्य दल को सौंपने के बाद लौटे। पहले जत्थे के लौटने की अंतिम समय सीमा 10 मार्च तय की गई थी।

10 मार्च को मालदीव से लौटा था पहला जत्था
मालदीव में 88 भारतीय सैन्यकर्मी दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन कर रहे थे जो इस द्वीपीय देश में मानवीय और चिकित्सा निकासी सेवाएं प्रदान करते हैं। दोनों पक्षों के बीच दो फरवरी को नयी दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद, भारत 10 मई तक मालदीव में तीन विमानन मंचों का संचालन करने वाले अपने सैन्य कर्मियों को बदलने पर सहमत हुआ। पहला जत्था 10 मार्च से काफी पहले द्वीपीय देश से लौट आया था।

मालदीव को लेकर मुइज्जू ने किए बड़े-बड़े दावे
सरकारी मीडिया ने बताया कि मुइज्जू ने एक जनसभा में यह ताजा बयान दिया। उन्होंने मालदीव की स्वतंत्रता को संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई और इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए समर्पित है। राष्ट्रपति ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों के तहत भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी की प्रक्रिया जारी है।

10 मई तक सभी भारतीय सैनिकों की वापसी पर अड़े
पीएसएमन्यूज डॉट एमवी की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि दूसरे विमानन मंच पर तैनात सैनिकों को इसी महीने वापस बुला लिया जाएगा, जबकि तीसरे मंच पर तैनात सैनिकों को 10 मई तक हटाया जाएगा। मुइज्जू चीन समर्थक नेता माने जाते हैं। उन्होंने बार-बार कहा है कि 10 मई के बाद कोई भी भारतीय सैन्यकर्मी, यहां तक कि सादे कपड़ों में भी, उनके देश में मौजूद नहीं होगा।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...