3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, बच्चों समेत 9 लोगों की मौत...

रूस के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, बच्चों समेत 9 लोगों की मौत और 17 घायल, हमलावर ने की आत्महत्या

Published on

मॉस्को

रूस के इझेवस्क शहर में एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक बंदूखधारी शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। लगभग 17 लोग घायल हो गए हैं। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इस घटना में हमलावर भी मारा गया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि फायरिंग करने वाला हमलावर मारा गया है और पुलिस को उसका शव मिला था। उसने आत्महत्या कर ली। गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने पुष्टि की है कि मारे गए और घायलों में बच्चे भी हैं।

गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात हमलावर क्षेत्र की राजधानी इझेवस्क स्थित एक स्कूल में घुसा, उसने एक सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद कुछ बच्चों की हत्या कर दी। ब्रेचालोव ने कहा, ‘‘पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं। लोग घायल भी हुए हैं।’’ जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है।

फायरिंग के बाद हमलावर ने की आत्महत्या
गर्वनर और स्थानीय पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली। अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया गया है और इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था। इझेवस्क में 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मॉस्को के करीब 960 किलोमीटर पूर्व में, मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है।

रूस में कमांडर को मारी गोली
रूस के एक व्यक्ति ने साइबेरियाई शहर में स्थानीय सैन्य ड्राफ्टिंग कमेटी के एक कमांडर को गोली मार दी। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक उसने कमांडर को यूक्रेन में लड़ने से इनकार करते हुए गोली मारी। घटना साइबेरिया के इरकुत्स्क क्षेत्र की है। इस घटना का वीडियो भी आया जिसमें दिख रहा है कि बंदूकधारी ने कथित तौर पर सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने हैं और वह अधिकारी पर एकदम करीब से फायरिंग कर रहा है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...