12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिंधु नदी तिब्बत से निकलती है, चीन ने पानी रोक दिया तो...

सिंधु नदी तिब्बत से निकलती है, चीन ने पानी रोक दिया तो भारत क्या करेगा?

Published on

नई दिल्ली

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने भारत को संकेत दिया कि वह सिंधु जल संधि पर बात करने को तैयार है। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद 23 अप्रैल को इस संधि को रोक दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।’ भारत ने इससे पहले जनवरी में भी पाकिस्तान को इसकी शर्तों पर फिर से बातचीत करने के लिए नोटिस भेजा था। अब भारत में इसे पूरी तरह से खत्म करने की मांग हो रही है। वहीं, पाकिस्तान धमकी दे रहा है कि पानी की सप्लाई में किसी भी रुकावट को युद्ध माना जाएगा। इन सबके बीच, इस संधि के बारे में बहुत कुछ ऐसा है, जिसके बारे में आम लोगों को ज्या नहीं पता है। मसलन, भारत की ओर से तो सिंधु जल संधि पर ब्रेक लगने के बाद इसके पानी पर नियंत्रण होने की बातें कही जा रही हैं, लेकिन एक चिंता यह भी है कि इसका उद्गम स्थल तो तिब्बत में है, जो अभी चीन के कब्जे में है। जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती निभाई है, सवाल है कि वह इस मित्रता को बरकरार रखने के लिए कहां तक जा सकता है।

संधि रुकने का मतलब, पहले जैसा सामान्य नहीं है
इंडियन एक्सप्रेस ने एक एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर इन सारे पहलुओं पर एक रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार सिंधु जल संधि (IWT) को ठंडे बस्ते में रखने का मतलब पाकिस्तान को पानी रोकना नहीं है। इसका मतलब है कि भारत संधि के पश्चिमी नदियों के प्रावधान पर ध्यान देगा और इसे बेहतर बनाएगा। वैसे भी भारत के पास पाकिस्तान का पानी रोकने की अभी क्षमता नहीं है। यानी इसके लिए डैम तैयार नहीं हैं। अलबत्ता, वह मौजूदा बांधों से गाद निकालने का काम कर सकता है। संधि रोकने की बात कहकर भारत ने पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया है कि अब सब कुछ पहले की तरह सामान्य नहीं है। अभी तक भारत ने एक जिम्मेदार ऊपरी तटवर्ती देश की भूमिका निभाई है। भारत ने जो भी पनबिजली परियोजनाएं शुरू की हैं, वे संधि में बताए गए नियमों के अनुसार ही हुई हैं। अब भारत यह साफ कर रहा है कि अगर संधि को आगे बढ़ाना है, तो नई शर्तें लगानी पड़ेंगी।

पाकिस्तान की अड़ंगा डालने वाली नीति पर ब्रेक
ऐसे में सवाल उठता है कि जब जब संधि की शर्तों पर फिर से बातचीत होगी तो भारत किस तरह का बदलाव चाहेगा। एक्सपर्ट के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें पहली है संधि में शिकायत निवारण तंत्र। संधि के अनुच्छेद 9 में तीन स्तर का तंत्र है। इसमें विवादों को पहले भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों के स्तर पर उठाया जाता है। फिर इसे विश्व बैंक की ओर से नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ के विचार के लिए दिया जाता है; और अंत में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायालय (International Court of Arbitration CoA) में भेजा जाता है। पाकिस्तान ने लंबे समय से इस तीन-स्तरीय तंत्र का इस्तेमाल भारत के बांधों और पनबिजली परियोजनाओं में देरी करने के लिए किया है। पाकिस्तान ने भारत की परियोजनाओं को रोकने के लिए बार-बार संधि के अनुच्छेद 9 का दुरुपयोग किया है। निश्चित रूप से भारत अब कभी नहीं चाहेगा कि इसकी परियोजनाएं पाकिस्तान तय करे।

तिब्बत में चीन क्यों नहीं रोकेगा सिंधु का पानी
अब सबसे महत्वपूर्ण बात। तथ्य यह है कि सिंधु नदी तिब्बत से निकलती है। ऐसे में भारत के लिए यह कितनी बड़ी चिंता की बात है। क्योंकि,हाल में हम देख ही चुके हैं कि आतंकवाद का विरोध करके भी चीन ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की हर संभव मदद की कोशिश की। इसपर नई दिल्ली के मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के सीनियर फेलो उत्तम कुमार सिन्हा का कहना है, ‘सैटेलाइट से मिली तस्वीरों और अन्य जानकारी के अनुसार चीन अभी तक सिंधु नदी पर बांध नहीं बना रहा है। पाकिस्तान दुनिया के सबसे खराब जल प्रबंधकों में से एक है। वहीं, चीन बांध बनाने में बहुत ही कुशल है। भारत को परेशान करने के लिए सिंधु नदी पर बांध बनाना शायद उसकी योजना में नहीं है, क्योंकि इससे उसे कोई घरेलू फायदा नहीं होगा।’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...