6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान: 'बेटी को मार डाला...' हिजाब ना पहनने को लेकर अरेस्ट युवती...

ईरान: ‘बेटी को मार डाला…’ हिजाब ना पहनने को लेकर अरेस्ट युवती की मौत

Published on

नई दिल्ली ,

ईरान में 22 साल की एक युवती की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस ने उसे हिजाब नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया था. युवती का नाम महसा अमिनी है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा में है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिनी के परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उसकी मौत को ‘संदिग्ध’ बताया है. साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाई है. मृतका की मां ने कहा है कि उसकी बेटी को मारा गया है. हालांकि, पुलिस ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है.

बता दें कि महसा अमिनी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने परिवार के साथ ईरान की राजधानी तेहरान की यात्रा पर थीं. उन्हें हिजाब ना पहनने के कारण मंगलवार को पुलिस ने अरेस्ट किया था. इसके 3 दिन बाद (16 सितंबर) उनकी मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही कोमा में चली गई थीं. जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन परिवार का कहना है कि अमिनी को किसी किस्म की कोई बीमारी नहीं थी, वह बिल्कुल ठीक थीं. ऐसे में अमिनी की मौत ‘संदिग्ध’ बताई जा रही है.

महसा अमिनी के थाने पहुंचने और अस्पताल जाने के बीच क्या हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, ह्यूमन राइट्स वायलेशन पर नजर रखने एक ईरानी टीवी चैनल ने कहा है कि अमिनी के सिर पर चोट लगी थी. उधर, सोशल मीडिया पर अमिनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रही हैं. उनकी मौत की खबर के बाद अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की. कुछ लोग गुस्से में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भी देखे गए.

ईरानी पत्रकार (@AlinejadMasih) ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि कैसे पुलिस महसा अमिनी और अन्य लड़कियों को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा रही है. मामले में पुलिस पर टॉर्चर के आरोप लग रहे हैं. परिवार अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत की जांच की मांग कर रहा है. लेकिन पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि अमिनी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है. उस दिन कई और लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया था. अमिनी भी उनमें से एक थी. उसे जब पुलिस स्टेशन लाया गया तो वो बेहोश हो गई थी.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...