2.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लामिक स्टेट चीफ अबू हुसैन अल कुरैशी मारा गया, तुर्की का दावा-...

इस्लामिक स्टेट चीफ अबू हुसैन अल कुरैशी मारा गया, तुर्की का दावा- सीरिया में घुसकर किया ऑपरेशन

Published on

नई दिल्ली,

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का चीफ अबू हुसैन अल कुरैशी को मार दिया गया है. तुर्की के राष्ट्रपति रैचप तैयप एर्दोगन ने बताया कि उनकी खुफिया एजेंसियों ने सीरिया में घुसकर उसका खात्मा किया है. एर्दोगान ने टीआरटी को एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि खुफिया एजेंसियां लंबे समय से आईएसआईएस चीफ के पीछे लगी हुई थीं. सीरिया में एक ऑपरेशन में अल कुरैशी को मार गिराया.

एर्दोगन ने टीआरटी तुर्क को बताया कि इस्लामिक स्टेट के इस आतंकी को 29 अप्रैल की रात तुर्की एमआईटी खुफिया एजेंसी के ऑपरेशन में ढेर कर दिया गया. हालांकि तुर्की के इस दावे पर अबतक इस्लामिक स्टेट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि हम आतंकी संगठनों पर बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई जारी रखने वाले हैं. तुर्की लंबे समय से सीरिया के भीतर घुसकर इस्लामिक स्टेट से लड़ता रहा है. उसका इरादा अपने देश की सीमा और सीरिया के बीच एक बफर जोन बनाने का है, जहां सीरियाई शरणार्थियों को बसाया जा सके.

तुर्की का ये ऑपरेशन कहां हुआ?
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि सीरिया में इस ऑपरेशन को जहां अंजाम दिया गया, वह जगह तुर्की की सीमा से काफी करीब है. इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि आतंकी को चारों ओर से घेरकर ढेर किया गया. हालांकि, अभी तक ISIS चीफ की मौत के अलावा आधिकारिक तौर पर कोई और जानकारी नहीं दी गई है.

कौन था अबू-हुसैन-अल-कुरैशी?
अबू-हुसैन-अल-कुरैशी साल 2013 में इस्लामिक स्टेट में शामिल हुआ था, जिसने अबू अल-हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी के मारे जाने के बाद आईएस का नेतृत्व संभाला. इस्लामिक स्टेट के मीडिया की ओर से ऑडियो मैसेज के जरिए आईएस प्रवक्ता अबू उमर अल-मुजाहिर द्वारा कुरैशी को खलीफा घोषित किया गया था.

अबू अल हुसैन को इस्लामिक स्टेट के वफादार और अनुभवी सदस्य के रूप में बताया गया था. इराकी मीडिया ने 27 फरवरी को अबू अल हुसैन की हत्या की सूचना दी, लेकिन अधिकारियों द्वारा इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की गई. इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इराक, तुर्की और अमेरिकी खुफिया एजेंसियां अबू अल हुसैन अल हुसैनी की पहचान करने के लिए एक-दूसरे का सहयोग कर रही थीं.

 

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...