10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पर लगाया बैन, कहा- आतंकवादियों को...

इजरायल ने UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पर लगाया बैन, कहा- आतंकवादियों को समर्थन देते हैं

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल और ईरान के बीच सीधी जंग छिड़ गई है. मंगलवार देर शाम से दोनों तरफ से एयरस्ट्राइक जारी है. इसका असर पूरी दुनिया पर भी देखने को मिल रहा है. खासकर मध्य पूर्व के देशों में तनाव की स्थिति है. इजरायली सेना ने लेबनान में घुसकर हिज्बुल्लाह के लड़ाकों पर हमले शुरू कर दिए हैं. वहीं अमेरिका ने भी ईरान को चेतावनी जारी की है.

इस सबके बीच इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अपने देश में अवांछित व्यक्ति (ऐसा व्यक्ति जिसे अब कोई सम्मान या स्वागत नहीं मिलेगा) घोषित करने और देश में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.

इजरायली विदेश मंत्री कैट्ज़ ने बयान जारी करते हुए कहा, “जो कोई भी स्पष्ट रूप से ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए आपराधिक हमले की निंदा करने में असमर्थ है, वह इजरायल की धरती पर पैर रखने के योग्य नहीं है. यह (गुटेरेस) इजरायल से नफरत करने वाले महासचिव हैं, जो आतंकवादियों, बलात्कारियों और हत्यारों को समर्थन देते हैं. गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में एक दाग के रूप में याद किया जाएगा.”

उन्होंने कहा कि यह एक महासचिव हैं, जिन्होंने 7 अक्टूबर को हमास के हत्यारों द्वारा किए गए नरसंहार और यौन अत्याचारों की निंदा नहीं की है, न ही उन्होंने उन्हें आतंकवादी संगठन घोषित करने के किसी प्रयास का नेतृत्व किया है. एक महासचिव जो हमास, हिज़्बुल्लाह, हूती और अब ईरान (वैश्विक आतंक की जननी) के आतंकवादियों, बलात्कारियों और हत्यारों को समर्थन देते हैं, उन्हें संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में एक दाग के रूप में याद किया जाएगा. इजरायल अपने नागरिकों की रक्षा करना और अपनी राष्ट्रीय गरिमा को बनाए रखना जारी रखेगा, चाहे एंटोनियो गुटेरेस हों या न हों.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...