5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में इजरायली कहर, मिसाइल हमले में डॉक्टर दंपती के 9 बच्चों...

गाजा में इजरायली कहर, मिसाइल हमले में डॉक्टर दंपती के 9 बच्चों की मौत, अस्पताल में लाशें देखते ही बेहोश हुई मां

Published on

यरुशलम

इजरायली सेना (IDF) ने कहा है कि वह उन रिपोर्टों की जांच कर रही है, जिसमें कहा गया गया है कि इजरायल के ड्रोन हमले में एक डॉक्टर दंपती के 9 बच्चों की मौत हुई थी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अला अल-नज्जर के खान यूनिस स्थित घर पर हमला किया गया, जिसमें उनके 10 बच्चों में से 9 की मौत हो गई। हमले में उनका एक बच्चा और उनके पति बुरी तरह घायल हुए हैं। एक मात्र बचे 11 वर्षीय बेटे का इलाज किया जा रहा है। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि इजरायली हमले के समय डॉक्टर अपने काम पर थी।

7 महीने का था सबसे छोटा बच्चा
गाजा में हमास नियंत्रित मीडिया कार्यालय ने बताया कि मृत बच्चों के शवों को मलबे के नीचे से निकाला गया, जिनकी उम्र 7 महीने से लेकर 12 साल के बीच है। मारे गए बच्चों के नाम सिदर, लुकमान, सादिन, रेवल, रुस्लान, जुबरान, ईव, रक्कान और याह्या हैं। अल-जजीरा ने बताया कि डॉक्टर के पति को सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें खोपड़ी का फ्रैक्चर भी शामिल है।

आईडीएफ ने कही जांच की बात
आडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि ‘वायुसेना ने संदिग्धों पर हमला किया था। क्षेत्र से पहले ही नागरिकों से खाली करा लिया गया था और गैर-लड़ाकों को नुकसान पहुंचाने के दावों की जांच की जा रही है।’ सोमवार को इजरायल ने गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस को जबरन खाली करने के आदेश जारी किए थे, जिसमें हमले की चेतावनी दी गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...