10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'इश्क में पागल हो गया!' 20 साल की लड़की ने अपने नौकर...

‘इश्क में पागल हो गया!’ 20 साल की लड़की ने अपने नौकर से की शादी

Published on

नई दिल्ली ,

20 साल की एक लड़की का अपने नौकर पर दिल आ गया. उसने नौकर को अपने घर के जानवरों की देखभाल के लिए रखा था. लेकिन लड़की उसकी ईमानदारी पर फिदा हो गई और फिर उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया. लड़की कहती है कि प्यार में छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब नहीं देखा जाता है.
लड़की का नाम मुस्कान है और वो पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली हैं. मुस्कान ने यूट्यूब वीडियो में बताया कि कैसे उन्हें 25 साल के आमिर से प्यार हो गया. आमिर को उन्होंने अपने घर की भैंस की देखभाल के लिए रखा था.

मुस्कान कहती हैं कि उनके पास चार भैंस थीं, जिनकी देखभाल के लिए आमिर को काम पर रखा था. आमिर काफी ईमानदार था और अपना काम मन लगाकर करता था. उसके आने के बाद से भैंस ज्यादा दूध देने लगी थीं. मुस्कान आमिर के काम से खासी प्रभावित हुईं और धीरे-धीरे उन्हें आमिर अच्छे लगने लगे. एक दिन उन्होंने आमिर से दिल की बात कहने का मन बना लिया.

जब आमिर तबेले में भैंस को नहला रहे थे उस वक्त मुस्कान ने आमिर को प्रपोज कर दिया. मुस्कान ने कहा कि मैं आपको पसंद करने लगी हूं और आपसे शादी करना चाहती हूं. ये सुनकर आमिर एक पल के लिए चौंक गए. मुस्कान ने जवाब देने के लिए आमिर को शाम तक का वक्त दिया. शाम को आमिर ने अपने घरवालों से पूछकर मुस्कान के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.

भैंसों की देखभाल के लिए और 3 लोगों को काम पर रखा
20 साल की मुस्कान घर में अकेले अपनी मां के साथ रहती हैं. उनकी मां ने नौकर से शादी के लिए उन्हें मना नहीं किया. आमिर से शादी के बाद मुस्कान ने भैंसों की देखभाल के लिए और तीन लोगों को काम पर रखा है. वो कहती हैं कि शादी के बाद मैं आमिर से और भी ज्यादा प्यार करने लगी हूं. वहीं आमिर कहते हैं मुस्कान से शादी कर उन्हें सबकुछ मिल गया. आमिर अपनी पत्नी मुस्कान के लिए गाना भी गाते हैं- तेरे इश्क में पागल हो गया, दीवाना तेरे रे… वहीं, मुस्कान एक शायरी के जरिए प्यार का इजहार करती हैं- चांदनी चांद से होती है, सितारों से नहीं. मोहब्बत एक से होती है हजारों से नहीं.

 

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...