4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजयशंकर ने अमेरिका के सामने उठाया वीजा में लेटतलीफी का मुद्दा, '848'...

जयशंकर ने अमेरिका के सामने उठाया वीजा में लेटतलीफी का मुद्दा, ‘848’ दिनों तक लोगों को करना पड़ता है इंतजार

Published on

वॉशिंगटन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीयों के सामने आने वाली वीजा से जुड़ी दिक्कतों का मुद्दा उठाया है। अमेरिका को बताया गया है कि प्रोफेशनल और टूरिस्ट वीजा के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। कई लोगों को साक्षात्कार के लिए 2024 की तारीख दी गई है। मंगलवार को वॉशिंगटन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन के सामने ये मुद्दा उठाया। अमेरिका ने कुछ महीनों में ही वीजा प्रोसेस पूरा करने का वादा किया है।

अमेरिका ने पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय छात्रों के लिए वीजा पर ध्यान केंद्रित किया है। सितंबर से अमेरिकी शैक्षणिक संस्थानों में पाठ्यक्रम शुरू होने के मद्देनजर वीजा देने में तेजी आई है। अब समस्या मुख्य रूप से H, L और B श्रेणी के वीजा हैं। इसमें प्रतिष्ठित H-1B2 वीजा भी है। भारतीय पक्ष ने यूके, कनाडा और जर्मनी के साथ भी भारतीय छात्रों और पर्यटकों को वीजा के लिए आने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाया है। विदेश मंत्रालय को वीजा में होने वाली दिक्कतों के बारे में छात्रों और व्यापारियों से कई अनुरोध मिले थे।

ये उपाय अपनाए जा सकते हैं
इस मुद्दों को उठाए जाने के बाद अब अमेरिका देरी को कम करने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रहा है। इन उपायों में अधिकारियों की संख्या बढ़ाना शामिल है। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले वीजा मिल चुका है उन्हें इंटरव्यू से छूट की संभावना की बात भी कही जा रही है। ब्लिंकन के साथ बैठक के बाद जयशंकर ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘ये मुद्दा शिक्षा, टेक्नोलॉजी, व्यवसाय और परिवार के सदस्यों से फिर मिलने से जुड़ा है। मैंने इन चुनौतियों के बारे में बताया है और मुझे विश्वास है कि इसे सकारात्मक रूप से देखा जाएगा।’

लंबा इंतजार करना पड़ता है
ब्लिंकन ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और यह एक ऐसी चुनौती है जो कोरोना महामारी के बाद आई है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान वीजा जारी करने की हमारी क्षमताओं में नाटकीय रूप से गिरावट आई है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक B-1 बिजनेस वीजा और B-2 टूरिज्म वीजा के लिए इंटरव्यू के लिए नई दिल्ली में 833 दिनों तक या दो साल तक इंतजार करना पड़ता है। कोलोकाता में वाणिज्यिक दूतावास में ये समय 767 दिन और मुंबई के वाणिज्यिक दूतावास में 848 दिन इंतजार करना पड़ता है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...