10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयकमला हैरिस के कारण आई आर्थिक आपदा... ट्रंप ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति पर...

कमला हैरिस के कारण आई आर्थिक आपदा… ट्रंप ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति पर साधा निशाना, चुनाव जीतने पर चमत्कार का वादा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में अगले सप्ताह होने वाले आम चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की आर्थिक नीतियों को आपदा बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यदि वह चुनाव जीत जाते हैं तो वह नए आर्थिक चमत्कार करेंगे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों के निर्माण एवं उनकी खरीद को बढ़ावा देने और अमेरिकी लोगों को नौकरी देने का वादा किया।

ट्रंप ने मिशिगन के डेट्रॉयट में एक चुनावी रैली में कहा, ‘हम कमला की ओर से लाई गई आर्थिक आपदा को समाप्त करेंगे और एक नए ‘ट्रंप आर्थिक चमत्कार’ की शुरुआत करेंगे।’ उन्होंने आरोप लगाया कि हैरिस के ‘असफल आर्थिक एजेंडे’ ने हाल में निजी क्षेत्र की लगभग 30,000 नौकरियां और पिछले कुछ समय में विनिर्माण क्षेत्र की लगभग 50,000 नौकरियां खत्म कर दीं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि हैरिस की ‘राष्ट्र को बर्बाद करने वाली नीतियों के कारण अमेरिकी कामगार पूरी तरह डूब रहे हैं। आप डूब रहे हैं।’

यूक्रेन युद्ध खत्म करने का वादा
उन्होंने कहा, ‘मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा। यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यह कभी शुरू ही नहीं होता। मैं पश्चिम एशिया में अराजकता को रोकूंगा। (अगर मैं राष्ट्रपति होता) सात अक्टूबर जैसी स्थिति कभी नहीं होती। मैं तृतीय विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा।’ हमास के चरमपंथियों ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था जिसके बाद इजराइल और फलस्तीन के बीच युद्ध शुरू हुआ।

ट्रंप पर बरसीं कमला हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी लोगों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। ट्रंप पर हमला बोलते हुए हैरिस ने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सामने जो पेशकश कर रहे हैं, अमेरिका उससे ज्यादा अच्छे का हकदार है। अमेरिका को एक ऐसा राष्ट्रपति चाहिए जो आदर्श बनने की हमारे लोगों और बाकी दुनिया के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं भूमिका को समझे।’

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...