22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखालिदा जिया के बेटे तारिक ने शेख हसीना को कहा 'खूनी हसीना',...

खालिदा जिया के बेटे तारिक ने शेख हसीना को कहा ‘खूनी हसीना’, आज शाम ढाका में करेंगे रैली

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चीफ बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने पूर्व पीएम शेख हसीना को खूनी हसीना कहा है. बता दें कि आज ढाका में BNP विशाल रैली करने जा रही है. इसमें तारिक रहमान भी शामिल होंगे. तारिक आज बांग्लादेश लौट रहे हैं. वह शाम के समय ढाका में एक रैली में शामिल होंगे. तारिक सालों से लंदन में रह रहे थे. लेकिन अब शेख हसीना के पलायन के बाद वापस वतन लौट रहे हैं.

तारिक रहमान ने कहा,’शेख हसीना ने 15 साल तक लोगों का कत्ल किया. अपहरण किया. वो खूनी हसीना है. लोगों पर गलत केस लगाए गए. लोगों को बंद किया गया. घरों से बेघर किया. गलत मामले लगाकर जेल भेजा गया. लोग अलोकतांत्रिक रवैये से नाखुश थे. इसलिए खूनी हसीना के खिलाफ आंदोलन चलाया गया.’

‘लोगों से नफरत करती थी खूनी हसीना’
उन्होंने आगे कहा,’लोगों से हमारी अपील है कि वे हिंसा का रास्ता न अपनाएं. किसी को टारगेट न करें. बांग्लादेश में शांति रहें, ये हमारी जिम्मेदारी है. खूनी हसीना लोगों से नफरत करती थी. बांग्लादेश में हिन्दू, मुसलमान, ईसाई और बुद्ध सभी रहते हैं और हम सभी बांग्लादेशी हैं. लोगों से अपील है कि कानून को अपने हाथों में न लें. देश के संस्थानों को नुकसान न पहुंचाएं.’

बांग्लादेश में सरकार गठन की तैयारी
बांग्लादेश में सियासी उठापटक के बाद अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो चुकी है. नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन (राष्ट्रपति भवन) में एक मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया है.

हिंडन एयरबेस पर सेफ हाउस में हैं हसीना
प्रदर्शनकारी छात्रों ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. मीटिंग में आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्र नेताओं के साथ-साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल हुए. बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी हिंडन एयरबेस पर बने सेफ हाउस में ही हैं.

 

Latest articles

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...