16.3 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने भारतवंशी पत्रकार के साथ की मारपीट, तमाशा...

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने भारतवंशी पत्रकार के साथ की मारपीट, तमाशा देखती रही पुलिस

Published on

ओटावा,

कनाडा में पत्रकार के साथ खालिस्तानियों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है. कनाडा में भारतीय मूल के पत्रकार समीर कौशल को सोमवार शाम ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी. कौशल ने ट्विटर पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह भारतीय उच्चायुक्त की यात्रा को कवर करने के लिए सरे में थे. यहां एक खालिस्तान समर्थक समूह ने उन्हें धमकी दी और उनके साथ मारपीट की. उन्होंने आगे लिखा कि अपने पंजाबी बोलने वाले दोस्तों या सहकर्मियों से पूछिए कि वे यहां कैसे अपमानजनक और शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं.रेडियो AM600 के समाचार निदेशक समीर कौशल ने ट्वीट किया, “विरोध हिंसक होने के बाद भी सरे आरसीएमपी (पुलिस) इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी रही. पुलिस उन्हें रोकने के बजाय मुझे वहां से जाने के लिए कहती रही.”

पीएम मोदी के खिलाफ की नारेबाजी
इंडिया टुडे से बातचीत में समीर कौशल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा सोमवार शाम को भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कनाडा के पश्चिमी तट पर थे. उन्होंने कहा- “जब मैं वहां पहुंचा, तो वे (खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी) पूरे रास्ते को घेरकर खड़े हुए थे. जब मैंने उनसे कहा कि मुझे अंदर जाना है, तो उन्होंने मना कर दिया. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं यहां कार्यक्रम को कवर करने के लिए हूं, तो उन्होंने कहा कि कोई नहीं जा सकता. उन्होंने कहा, “वे नारे लगा रहे थे, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे और भारत के प्रधान मंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे,” उन्होंने कहा कि उन्हें खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने जानबूझकर निशाना बनाया.

यह मामला खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा लंदन और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने और कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद सामने आया है. लंदन में तिरंगे को भारतीय उच्चायोग से नीचे उतारने की कोशिश की गई थी, लेकिन उच्चायोग के एक कार्मचारी ने तिरंगे को नीचे गिरने से बचा लिया था.

कनाडा के सांसद का ट्विटर अकाउंट बैन
पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ जारी एक्शन के बीच भारत सरकार ने विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर खालिस्तानी एजेंडा चलाने वालों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है. ऐसे कई ट्विटर अकाउंट्स पर भारत में बैन लगा दिया गया है, जिनकी मदद से भारत के खिलाफ जहर उगला जा रहा था. खास बात यह है कि इसमें कनाडा के सांसद और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह का अकाउंट भी शामिल है.

जगमीत लंबे समय से अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भारत विरोधी एजेंडा चलाते रहे हैं. कनाडा के सांसद के अलावा इन सोशल मीडिया अकाउंट्स में कनाडा की कवियित्री रूपी कौर, यूनाइटेड सिख संगठन और कनाडा के ही गुरदीप सिंह सहोता का ट्विटर अकाउंट भी शामिल है.

Latest articles

मध्यप्रदेश की सड़कों से हटेंगी 899 पुरानी कमर्शियल बसें, खटारा बसों में जबलपुर पहले नंबर पर

हाईकोर्ट ने कहा- सरकार को परिवहन नीति बनाने का अधिकार जबलपुर। मध्यप्रदेश की सड़कों से...

अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में दो...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण, 17 जिलों की प्यास बुझाएगी ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना’

जयपुर/धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' (ERCP) के अंतर्गत निर्माणाधीन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया

प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...