4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकमला हैरिस के दक्षिण कोरिया पहुंचते ही परमाणु परीक्षण करने को तैयार...

कमला हैरिस के दक्षिण कोरिया पहुंचते ही परमाणु परीक्षण करने को तैयार किम जोंग उन

Published on

वाशिंगटन

उत्तर कोरिया अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की दक्षिण कोरिया और जापान की आगामी यात्रा के दौरान परमाणु परीक्षण कर सकता है। प्योंगयांग इस तरह के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। समाचार एजेंसी योनहाप ने शनिवार को बताया कि अधिकारी ने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया को नया परीक्षण करने के लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अधिकारी ने शुक्रवार को हैरिस की अगले सप्ताह की यात्रा के दौरान उत्तर कोरियाई परमाणु परीक्षण की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘यह संभव है और हमने पहले कहा था कि DPRK परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।’’

DPRK का मतलब डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया, उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम है। बताया जा रहा है कि प्योंगयांग कुछ समय से परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। अधिकारी ने दक्षिण कोरिया को उसके आधिकारिक नाम से संदर्भित करते हुए कहा, ‘‘हमने स्पष्ट किया था कि इस तरह के परीक्षण के परिणामस्वरूप कोरिया गणराज्य और हमारे जापानी सहयोगियों की सुरक्षा के प्रति अमेरिका द्वारा अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।’’

जापान की पहली यात्रा
कमला हैरिस 26 सितंबर से जापान की चार दिवसीय यात्रा पर जाने वाली हैं। अधिकारी ने एक टेलीफोनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल के साथ बैठक के लिए 29 सितंबर को दक्षिण कोरिया पहुंचेंगी। पिछले साल की शुरुआत में पदभार ग्रहण करने के बाद कमला हैरिस की यह जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पहली यात्रा होगी।

सियोल की दो दिवसीय यात्रा
यून के अलावा, कमला प्रधानमंत्री हान डक-सू से भी मुलाकात करेंगी। अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी के अनुसार, कमला-हान की बैठक 26 सितंबर को टोक्यो में होगी। उपराष्ट्रपति कमला सियोल की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान एक समूह के साथ गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगी।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...