10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी के दुख में साथ देने आए दुनिया के नेता, शहबाज...

पीएम मोदी के दुख में साथ देने आए दुनिया के नेता, शहबाज शरीफ और नेतन्याहू ने हीरा बा को दी श्रद्धांजलि

Published on

तोक्यो/यरुशलम

विश्व के कई नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। हीराबेन (99) का गुजरात में अहमदाबाद के एक अस्पताल में शुक्रवार तड़के निधन हो गया। हीराबेन का गांधीनगर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’ इजराइल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्वीट करके शोक प्रकट किया। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री, कृपया अपनी प्यारी मां के निधन पर मेरी संवेदना स्वीकार करें।’’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट किया। शरीफ ने ट्वीट किया ‘‘मां को खोने से बड़ा नुकसान और कोई नहीं हो सकता है। मां के निधन पर मेरी ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शोक संवेदनाएं।’’ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी को भेजे शोक संदेश में हसीना ने कहा, ‘‘भारी मन से, मैं, बांग्लादेश के लोगों और अपनी ओर से, आपकी प्यारी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’ हीराबेन को एक गौरवान्वित मां बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि एक मां, प्रेरक और संरक्षक के रूप में आपके जीवन के हर पहलू में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण थी।’’

नेपाल के PM प्रचंड ने जताया दुख
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘‘प्रचंड’’ ने कहा कि मोदी की मां के निधन के बारे में जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुख की इस घड़ी में मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की प्यारी मां के निधन से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

भूटान के पीएम ने जताया दुख
भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर मेरी ओर से संवेदनाएं। अपने माता-पिता को खोने का दुख असहनीय है।’’ श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भी हीराबेन के निधन पर मोदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...