2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहरे राम हरे कृष्ण की धुन से गूंजा लंदन, मंदिर पर हमले...

हरे राम हरे कृष्ण की धुन से गूंजा लंदन, मंदिर पर हमले के बाद भी भक्तों ने निकाली रथयात्रा

Published on

लंदन

ब्रिटेन में दो समुदायों के बीच तनाव के बावजूद लंदन में रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा के दौरान लंदन शहर की गलियां हरे राम, हरे कृष्ण के जयकारों से गूंज उठी। भक्ति वृक्ष समुदाय ने 25 सितंबर को पूर्वी लंदन की सड़कों पर भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा का आयोजन किया। रथयात्रा निकालना उड़ीसा के पुरी की संस्कृति है। ISKON के संस्थापक आचार्य एसी भक्तिवेदांव स्वामी प्रभुपाद ने 1967 में इसे पश्चिमी दुनिया के सामने रखा था।

दो हजार भक्त हुए शामिल
तभी से रथयात्रा निकालना एक विश्वव्यापी उत्सव बन गया है। पूरे जुलूस में लगभग 2000 भक्तों ने रंग-बिरंगे परिधान पहन कर नृत्य किया और गाना गाया। भक्तों ने 108 वस्तुओं से भगवान जगन्नाथ को भोग चढ़ाया। भारतीय समुदाय इसके लिए पूरी तरह से उत्साह में था।

श्लोक लिखने की हुई प्रतियोगिता
लंदन के क्रेनबुक रोड पर ढोलक व भजन की धुन सुनाई दे रही थी। बच्चों ने यहां श्लोक को लिखने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पार्क में एक मेले का आयोजन भी किया गया, जहां लोगों ने धार्मिक किताबें खरीदी।

मंदिर पर हुआ था हमला
ब्रिटेन में दो समुदायों के बीच क्रिकेट मैच के बाद तनाव है। जिसके बाद रथयात्रा निकालने को लेकर डरे हुए थे। सबसे ज्यादा चिंता इस बात की थी कि रथ यात्रा निकालने की इजाजत मिलेगी या नहीं। लेकिन सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

​मंदिर पर हुए थे हमले
ब्रिटेन के लीसेस्टर में भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के बाद दो समुदायों के बीच तनाव देखने को मिला था। भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया था। इसके साथ ही मंदिरों पर भी हमला हुआ था। मंदिरों और भारतीयों पर हमले को लेकर भारतीय उच्चायोग ने भी ब्रिटेन से कार्रवाई की मांग की थी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...