11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान आर्मी से समझौता नहीं, उम्र भर की जेल मंजूर… पूर्व पाकिस्तानी...

पाकिस्तान आर्मी से समझौता नहीं, उम्र भर की जेल मंजूर… पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का सेना पर हमला

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना पर हमला बोला है। उन्होंने सेना पर देश की राजनीतिक व्यवस्था को बंधक बनाने का आरोप लगाया और कहा कि सेना ने न्यायपालिक की आजादी को भी दबा दिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान (PTI) पार्टी के संस्थापक खान ने कहा कि पाकिस्तान में जंगल का कानून चल रहा है, जहां ताकतवर लोगों की कोई जवाबदेही नहीं होती है। इमरान खान की बहन अलीमा खान ने जेल में बंद अपने भाई के हवाले कहा है कि वह कभी किसी के साथ समझौता नहीं करेंगे।

पाकिस्तानी सेना पर झूठ फैलाने का आरोप
इमरान खान ने पाकिस्तान सेना या अमेरिका के साथ समझौता करने वाले किसी भी बयान को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि सेना अपने समर्थकों को रोकने और उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए इस तरह के झूठे दावों का प्रचार कर रही है। खान ने यह भी कहा कि न्यायपालिका दबाव में है, जो जानबूझकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मामलों में देरी कर रही है। वे जल्द ही एक नया आंदोलन शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

झुकने के बजाय पूरी उम्र जेल में रहने को तैयार
अदियाला जेल के बाहर अलीमा खान ने अपने भाई के हवाले से घोषणा की कि वह उन लोगों के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, जिन्हें वह जबरन वसूली करने वाले और तानाशाह मानते हैं। उन्होंने कहा कि खान समझौता करने के बजाय जीवन भर जेल में रहने के लिए तैयार हैं। साथ ही दोहराया कि सेना का अमेरिकियों के साथ उनके समझौते की कोई भी खबर पूरी तरह से झूठी है।

बड़े आंदोलन की हो रही तैयारी
अलीमा खान ने यह भी बताया कि इमरान खान जल्द ही देशव्यापी आंदोलन की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने पिछली घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री हिंसा के खतरे के कारण अपने लोगों को इस्लामाबाद नहीं बुलाना चाहते हैं। पिछले प्रदर्शनों के दौरान पीटीआई ने अपने कार्यकर्ताओं की मौत का आरोप लगाया था और इसके लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया था।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...