12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्तर कोरिया के पास दुनिया की सबसे खतरनाक हथियार, हाइपरसोनिक मिसाइल का...

उत्तर कोरिया के पास दुनिया की सबसे खतरनाक हथियार, हाइपरसोनिक मिसाइल का किया परीक्षण

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर कोरिया ने 2 अप्रैल 2024 को किसी अनजान जगह पर दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार का सफल परीक्षण कर लिया है. ये एक हाइपरसोनिक मिसाइल है. उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि इस मिसाइल से मध्यम और लंबी दूरी के टारगेट को बर्बाद कर सकते हैं.

हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण के दौरान उत्तर कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष किम जोंग उन मौजूद थे. यह एक सॉलिड फ्यूल वाली हाइपरसोनिक मिसाइल है. उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल परीक्षण अमेरिका और आसपास के देशों को धमकाने के लिए किया है. यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं.

किम जोंग उन ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण सफल रहा है. अब हमारे पास सॉलिड फ्यूल परमाणु हथियार से लोडेड हाइपरसोनिक मिसाइल भी है. हमारे पास सभी रेंज की मिसाइलें मौजूद हैं, जो एशिया और अमेरिका में मौजूद हमारे दुश्मनों को आसानी से निशाना बना सकते हैं.

द. कोरिया और जापान ने देखा, तब सामने आई रिपोर्ट
यह रिपोर्ट तब सामने आई जब दक्षिण कोरिया और जापानी मिलिट्री ने उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्चिंग को डिटेक्ट किया. यह मिसाइल राजधानी के पास किसी अनजान जगह से लॉन्च की गई. मिसाइल सीधे पूर्वी सागर की तरफ बढ़ गई. किम जोंग उन अपनी Hwasong-16B मिसाइल की बहुत तारीफ करते आए हैं.

किम का दावा- खून के आंसू रुला देंगी हमारी मिसाइलें
किम का मानना है कि यह मिसाइल उन्हें अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के हमले से उसे बचाएगी. साथ ही उन पर हमला किया तो भारी तबाही मचेगी. किम ने कहा कि अब हमारे पास सभी प्रकार और रेंज की टैक्टिकल, ऑपरेशनल और स्ट्रैटेजिक मिसाइलों का जखीरा है, जो हमारे दुश्मनों को खून के आंसू रुला सकता है.

पिछले कुछ वर्षों से सॉलिड फ्यूल मिसाइलें बना रहे हैं किम
पिछली साल ही उत्तर कोरिया ने सॉलिड फ्यूल इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था. तब किम जोंग उन ने दावा किया था कि इस मिसाइल से वह अमेरिका के किसी भी शहर को निशाना बना सकता है. उत्तर कोरिया ने पिछले कुछ वर्षों में सॉलिड फ्यूल मिसाइलों का बड़ा जखीरा खड़ा कर दिया है.

उत्तर कोरिया के पास ऐसी मिसाइलें हैं, जो किसी भी गाड़ी, जहाज या पनडुब्बी से दागी जा सकती हैं. उत्तर कोरिया हाइपरसोनिक मिसाइल पर पिछले तीन साल से काम कर रहा था. अब उसने यह बना लिया है. उसका सफल परीक्षण भी कर लिया है.

साउंड के गति से पांच गुना ज्यादा स्पीड में उड़ी मिसाइल
2 अप्रैल को हुए परीक्षण में मिसाइल के ऊपर लगा हाइपरसोनिक ग्लाइड वॉरहेड 101 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाने के बाद रॉकेट से अलग हो गया. इसके बाद उसने 1000 किलोमीटर की दूरी पूरी की. यह दूरी उसने साउंड की स्पीड से पांच गुना ज्यादा गति से हासिल की. यह दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समंदर में जाकर गिर गया. जापान और दक्षिण कोरिया ने भी कहा कि इस मिसाइल ने 600 किलोमीटर उड़ान भरी.

 

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...