10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'यहां सिर्फ नाइंसाफी, अब...', अदालत में फूट-फूटकर रोईं इमरान खान की पत्नी...

‘यहां सिर्फ नाइंसाफी, अब…’, अदालत में फूट-फूटकर रोईं इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान की एक अदालत में सोमवार को कार्यवाही के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी इमोशनल हो गई और फूट-फूटकर रो लगीं. उन्होंने देश की अक्षम न्याय प्रणाली और अपने पति की अन्यायपूर्ण सजा के खिलाफ अपनी असहायता व्यक्त की.पूर्व पीएम की पत्नी तारनोल, कराची कंपनी, रमना, सचिवालय और कोहसर पुलिस स्टेशनों में दर्ज छह मामलों में अपने पति और खुद के लिए जमानत लेने के लिए इस्लामाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अफजल मजोका की अदालत में पेश हुईं थीं.

रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई सुनवाई के दौरान इमरान खान को अदालत में पेश नहीं किया गया. उन्हें वीडियो लिंक के जरिए भी पेश नहीं होने दिया गया. इसी दौरान जब बुशरा अदालत में बोलने आईं तो वह इमोशनल हो गईं.

‘9 महीनों से न्याय की उम्मीद में हूं’
उन्होंने कहा, “मैं पिछले नौ महीनों से न्याय की सेवा के लिए जिम्मेदार लोगों द्वारा अन्याय का सामना कर रही हूं. मुझे और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक को अन्यायपूर्ण सजा सुनाई गई.”उन्होंने रोते हुए कहा, “कोई न्याय नहीं है. मैं न्याय मांगने नहीं आई हूं.” उन्होंने वकीलों पर भी आरोप लगाया और कहा कि उनका प्रतिनिधित्व करने वाले समेत सभी वकील “केवल वक्त बर्बाद करते हैं.”

‘क्या जेल में बंद व्यक्ति इंसान नहीं’
उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति (इमरान खान) जेल में बंद है, क्या वह इंसान नहीं है? क्या कोई न्यायाधीश इसे नहीं देखता है.” वह दोबारा इस अदालत में नहीं आएंगी, जहां कोई न्याय नहीं है.”बुशरा ने न्यायाधीश से कहा कि अदालत के बाहर उसकी कार में उसका कंबल और अन्य सामान है और यदि आदेश दिया जाए तो वह वापस जेल जाने के लिए तैयार है.नए तोशखाना मामले में जमानत मंजूर होने के बाद बुशरा को पिछले महीने जेल से रिहा कर दिया गया था, लेकिन उनके पति इमरान खान अभी-भी जेल में बंद हैं.

अदालत ने सुनाई थी 14 साल की सजा
बता दें कि पीटीआई संस्थापक के सत्ता में रहने के दौरान सरकारी नियमों के उल्लंघन में राज्य के द्वारा मिले गिफ्ट्स को रखने और बेचने का दोषी पाए जाने के बाद बुशरा को 31 जनवरी को एक अदालत ने 14 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि, वे अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...