17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपन्नू की हत्या की साजिश मामला: कमेटी की सीक्रेट रिपोर्ट में आरोपी...

पन्नू की हत्या की साजिश मामला: कमेटी की सीक्रेट रिपोर्ट में आरोपी पर एक्शन की सिफारिश

Published on

नई दिल्ली,

भारत सरकार द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय जांच समिति ने कुछ संगठित आपराधिक समूहों और आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों की जांच के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है. उस शख्स पर भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है. अमेरिका द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद इस जांच का आदेश दिया गया था. इसमें साल 2023 में न्यूयॉर्क में भारतीय एजेंटों द्वारा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने की बात कही गई थी.

इस साजिश के सिलसिले में अमेरिका ने विकास यादव नामक एक शख्स के नाम का जिक्र किया गया था, जिसे भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का पूर्व जासूस बताया गया था. उसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है. बुधवार को एक बयान में गृह मंत्रालय ने कहा कि लंबी जांच के बाद समिति ने एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है.

इसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी जांच के दौरान सामने आई है. हालांकि, गृह मंत्रालय के बयान में किसी ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया जिसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. गृह मंत्रालय ने कहा कि कुछ संगठित आपराधिक समूहों, आतंकवादी संगठनों और ड्रग तस्करों आदि की गतिविधियों के बारे में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी प्राप्त हुई थी.

इसने भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितो को कमजोर किया था. भारत सरकार द्वारा नवंबर 2023 में एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था. एक बयान में कहा गया है, “लंबी जांच के बाद समिति ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है. इसकी पिछली आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है.”

इसके साथ ही समिति ने ये भी सिफारिश की है कि आरोपी शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जानी चाहिए. इसमें कहा गया है, “समिति ने प्रणालियों और प्रक्रियाओं में कार्यात्मक सुधार की सिफारिश की है. ऐसे कदम उठाने की भी बात कही गई है, जो भारत की प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत कर सके. इस तरह के मामलों से निपटने में समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें.”

इस समिति के गठन की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह मामले के सभी प्रासंगिक पहलुओं (अमेरिका द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं) पर गौर करेगा. अमेरिका ने कहा था कि उसने एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है. भारत को नई दिल्ली की कथित संलिप्तता के चिंताओं के बारे में कड़ी चेतावनी दी गई है.

अमेरिका ने कहा था कि वो साजिश को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है. इस मुद्दे को भारत सरकार के साथ बड़े स्तर पर उठाया है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा था कि जब भारतीय अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया गया तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया. वॉटसन ने कहा कि भारत ने उनसे कहा कि इस तरह की गतिविधि उनकी नीति नहीं है.

दिसंबर 2023 में विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज अपहरण और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था. वो इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं. पन्नू की हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को साल 2023 में प्राग में गिरफ्तार किया गया था और बाद में अमेरिका को प्रत्यर्पित किया गया था.

Latest articles

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...

शादियों के लिए अब कार्ड दिखाने पर ही मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर, प्रशासन ने लागू की नई व्यवस्था

भोपाल। राजधानी में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत...

बड़ा तालाब अतिक्रमण: प्रशासन की कार्रवाई पर ब्रेक, 347 में से केवल 50 कब्जे हटे

भोपाल। राजधानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त कराने...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...