12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPM Modi most popular leader 2025: पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे...

PM Modi most popular leader 2025: पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता ग्लोबल सर्वे में 75% अप्रूवल रेटिंग

Published on

PM Modi most popular leader 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 4 दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं, जहां आज वे मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. इससे पहले उन्होंने ब्रिटेन का दौरा किया, जहां एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए. इसी बीच, पीएम मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं. बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जुलाई 2025 में जारी एक सर्वे रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. दुनिया भर के नेताओं की लोकप्रियता के आधार पर रेटिंग जारी करने वाली इस एजेंसी की रिपोर्ट में, 75 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी को पसंद किया है.

सर्वे के मुख्य बिंदु: कौन किस पायदान पर?

कंपनी ने यह सर्वे 4 से 10 जुलाई के बीच आयोजित किया है, जिसमें 20 देशों के नेताओं को शामिल किया गया था. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस जानकारी को एक पोस्ट साझा कर दिया है, जिसमें मॉर्निंग कंसल्ट की रिपोर्ट को भी जोड़ा गया है.

  • पीएम मोदी रिपोर्ट में पहले स्थान पर हैं, जो उनकी वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है.
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59% रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
  • अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली तीसरे स्थान पर हैं.
  • कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 56% रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस पांचवें नंबर पर हैं.
  • वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में आठवें स्थान पर हैं, उनकी रेटिंग केवल 44% है. साथ ही, 50 प्रतिशत लोग ट्रंप के खिलाफ हैं.

यह भी पढ़िए: भोपाल में नशे के खिलाफ जिला कांग्रेस का आक्रोश, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

सबसे कम लोकप्रिय और असंतुष्ट नेता

रिपोर्ट में कुछ लोकतांत्रिक देशों के नेताओं की कम लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला गया है:

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और चेक गणराज्य के पीएम पेट्र फियाला लोकतांत्रिक नेताओं में सबसे कम लोकप्रिय हैं. उन्हें केवल 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जबकि 74 प्रतिशत लोग उनसे असंतुष्ट हैं.
  • इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से भी 54 प्रतिशत लोग असंतुष्ट हैं.
  • जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से 58 प्रतिशत, तुर्की के एर्दोगन से 50 प्रतिशत, ब्रिटेन के कीर स्टार्मर से 65 प्रतिशत और जापान के शिगेरू इशिबा से 66 प्रतिशत लोग असंतुष्ट हैं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...