13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजबुल्लाह की पूरी तरह खत्म करने की तैयारी... इजरायल ने लेबनान में...

हिजबुल्लाह की पूरी तरह खत्म करने की तैयारी… इजरायल ने लेबनान में शुरू किया ऑपरेशन नॉर्दर्न एरो

Published on

तेल अवीव

इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने लेबनान बॉर्डर पर हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुए जमीनी आक्रमण शुरू किया है। इजरायल ने लेबनान में दो हफ्तों से जारी हवाई हमलों के बाद जमीन पर आक्रमण का फैसला लिया है। मंगलवार को इजरायली सेना ने लेबनान में सीमा के पास बसे गांवों में हमले करते हुए हिजबुल्लाह के ठिकाने नष्ट करने की बात कही है। इस ऑपरेशन नॉर्दर्न एरो नाम दिया गया है, जिसमें हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

आईडीएफ ने कहा कि उसके सैनिकों ने साइटों को टारगेट करने के लिए सीमा पार की है, जहां से उत्तरी इजरायल के लिए खतरा पैदा हो सकता है। आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, हमने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर लक्षित जमीनी हमले शुरू किए हैं। इस कार्रवाई को ऑपरेशन नॉर्दर्न एरो नाम दिया है।

क्या है इजरायली सेना का ऑपरेशन नॉर्दर्न एरो?
आईडीएफ ने कहा, ‘ऑपरेशन ‘नॉर्दर्न एरो’ हालात को देखते हुए शुरू किया गया है और आगे स्थिति का आंकलन करते हुए जारी रहेगा। आईडीएफ युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अभियान जारी रखे हुए है और उत्तरी इजरायल के नागरिकों को उनके घरों में सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इज़रायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को कहा था कि लेबनान की दक्षिणी सीमा पर युद्ध का अगला चरण जल्द ही शुरू होगा। इसके बाद ऑपरेशन नॉर्दर्न एरो शुरू हुआ है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, इस हमले की योजना में बॉर्डर के उत्तरी किनारे पर भूमि की एक छोटी पट्टी पर ऑपरेशन भी शामिल है।

मजबूती से देंगे इजरायल को जवाब: हिजबुल्लाह
इजरायल की ओर से जमीन पर आक्रामण के बाद हिजबुल्लाह ने भी आक्रामक रुख दिखाया है। हिजबुल्लाह के डिप्टी लीडर शेख नईम कासिम ने अपने एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि अगर इजरायली जमीन से लेबनान में प्रवेश करते हैं तो हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। हम पूरी मजबूती से लेबनान की रक्षा करेंगे।

नसरल्लाह की मौत के बाद सोमवार को अपने पहले सार्वजनिक भाषण में नईम कासिम ने दोहराया कि उनके लड़ाके जमीनी लड़ाई के लिए एकजुट हैं। कसिम ने स्वीकार किया कि लड़ाई लंबी चल सकती है लेकिन उसको हिजबुल्लाह की जीत का भरोसा है। कासिम ने कहा कि 2006 में हम जीते थे और इस बार भी जीत हमारी होगी।

दूसरी ओर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि वह सैन्य अभियान आगे बढ़ाएंगे। नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह और ईरान पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां इजरायल नहीं पहुंच सकता। एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने अमेरिका को भी बता दिया है कि वह लेबनान पर आक्रमण करेगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...