16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोविड से रिकवरी के दो साल बाद भी लंग्स में आ रही...

कोविड से रिकवरी के दो साल बाद भी लंग्स में आ रही प्रॉब्लम … स्टडी में सामने आईं ये बातें?

Published on

नई दिल्ली,

क्या आप कोरोना से संक्रमित हुए थे? अगर आपका जवाब हां है, तो नई स्टडी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है. क्योंकि एक स्टडी में सामने आया है कि कोविड से ठीक होने के दो साल बाद भी फेफड़े पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं.’रेडियोलॉजी’ नाम के एक साइंस जर्नल में पब्लिश हुई इस स्टडी में बताया गया है कि दुनियाभर में 60 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड से रिकवर हो चुके हैं, लेकिन फिर भी उनके कुछ अंगों में, खासकर फेफड़ों में लंबे समय तक इन्फेक्शन रह सकता है.ये स्टडी चीन के वुहान में स्थित मेडिकल कॉलेज ऑफ हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्विंग यी और हेशुई शी ने की है.

कैसे हुई ये स्टडी?
इस स्टडी में कोविड से ठीक हो चुके 144 मरीजों को शामिल किया गया था. इसमें 79 पुरुष और 65 महिलाएं थीं, जिनकी औसत उम्र 60 साल थी. ये वो मरीज थे जो 15 जनवरी से 10 मार्च 2020 के बीच कोविड से ठीक हुए थे. इन लोगों का 6 महीने, 12 महीने और दो साल में तीन बार सीटी स्कैन किया गया था. सीटी स्कैन में सामने आया कि कोविड से रिकवर होने के दो साल बाद भी इनके फेफड़ों में कई तरह की परेशानियां थीं. इनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस, थिकनिंग, हनीकॉम्बिंग, सिस्टिक चेंज जैसी कई तरह की समस्याएं दिखीं.

स्टडी में क्या पता चला?
स्टडी में पता चला कि 6 महीने बाद 54 फीसदी मरीजों के फेफड़ों में परेशानियां थीं. वहीं, दो साल बाद भी 39 फीसदी मरीजों के फेफड़े पूरी तरह ठीक नहीं हुए थे. जबकि, 61 फीसदी यानी 88 मरीजों के फेफड़े ठीक थे.स्टडी में बताया गया है कि मरीजों में सांस लेने से जुड़ी समस्याएं लंबे समय तक रहीं. हालांकि, 6 महीने बाद 30 फीसदी मरीजों में ये समस्या थी, जबकि दो साल बाद ऐसे मरीजों की संख्या घटकर 22 फीसदी हो गई.

स्टडी के मुताबिक दो साल बाद भी कई मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. सामने आया कि दो साल बाद भी 29 फीसदी मरीजों में पल्मोनरी डिफ्यूजन की शिकायत थी. पल्मोनरी डिफ्यूजन का मतलब है कि फेफड़ों में हवा की थैलियां किस तरह से ऑक्सीजन पहुंचा रही हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...