13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने 30 साल बाद उत्तरी बेड़े पर तैनात किए परमाणु बम,...

रूस ने 30 साल बाद उत्तरी बेड़े पर तैनात किए परमाणु बम, यूक्रेन जंग के एक साल होने पर होगा तीसरा विश्वयुद्ध?

Published on

मॉस्को

रूस और यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरे होने वाले हैं। इस बीच एक डराने वाली खबर आई है। नॉर्वे की इंटेलिजेंस सर्विस ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि रूसी नौसेना के उत्तरी बेड़े में युद्धपोतों को टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों से लैस किया गया है। खुफिया एजेंसी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जहाजों पर हथियारों की मौजूदगी के बारे में बताया है। माना जा रहा है कि 30 साल में यह पहली बार है जब बेड़ा परमाणु हथियारों के साथ समुद्र में गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इन परमाणु हथियारों का एक बड़ा हिस्सा उत्तरी बेड़े की पनडुब्बियों और जहाजों पर तैनात है।

नॉर्वे की खुफिया एजेंसी ने टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को नाटो देशों के लिए एक गंभीर खतरा बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा रूस के पास पनडुब्बी, सैटेलाइट को तबाह करने वाले हथियार और साइबर उपकरण हैं, जो नॉर्वे और नाटो को धमकी देने के लिए काफी हैं। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक कोल्ड वॉर के दौरान सोवियत संघ के उत्तरी बेड़े का युद्धपोत अक्सर परमाणु हथियारों से लैस होकर समुद्र में जाता था। लेकिन यह पहली बार है जब रूसी संघ ने परमाणु हथियारों के साथ जहाजों को तैनात किया है।

रूस के लिए बढ़ा परमाणु हथियारों का महत्व
रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस की सैनिक क्षमता कमजोर है, इसलिए उसके लिए परमाणु हथियारों का महत्व काफी बढ़ गया है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला है कि आने वाले वर्षों में रूस नए परमाणु हथियारों को बनाना जारी रखेगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन युद्ध की शुरुआत के बाद से ही परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात से परहेज करते रहे हैं। लेकिन रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और नेताओं ने हाल के हफ्तों में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना जताई है।

‘युद्ध में उतर सकता है नाटो’
पुतिन के खास और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने हाल ही में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना जताई। मेदवेदेव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक जनवरी को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि अगर एक परमाणु संपन्न देश हारता है तो यह न्यूक्लियर युद्ध की संभावना बढ़ा सकता है। नार्वे की खुफिया रिपोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि अनपेक्षित घटनाओं के कारण नाटो सीधे यूक्रेन युद्ध में शामिल हो सकता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...