4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने दागी परमाणु मिसाइलें, एक जमीन से दूसरी समंदर से... जानिए...

रूस ने दागी परमाणु मिसाइलें, एक जमीन से दूसरी समंदर से… जानिए दोनों की ताकत

Published on

नई दिल्ली,

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूसी सेना ने अपने न्यूक्लियर हथियारों का प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर ड्रिल किए जा रहे हैं. 11 हजार किलोमीटर रेंज वाली इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल यार्स (Yars ICBM) और पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली बुलावा बैलिस्टिक मिसाइल (Bulava SLBM) का सफल परीक्षण किया गया. दोनों ही मिसाइलों परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं.

दोनों ही मिसाइलों को जमीन में मौजूद साइलो या सबमरीन से लॉन्च किया जा सकता है. यार्स को तो लॉन्चर इरेक्टर से भी दागा जा सकता है. आइए अब जानते हैं इन मिसाइलों की ताकत…क्योंकि पुतिन शायद दुनिया को ये बताना चाहते हैं, खासतौर से नाटो और अमेरिका को कि यूक्रेन के चक्कर में रूस को कमजोर मत समझना…

Yars ICBM की ताकत
2011 से रूस के सेना में तैनात. 49,600 किलोग्राम वजनी इस मिसाइल की लंबाई 73.81 फीट है. व्यास 6.56 फीट है. इस मिसाइल में 200 किलोटन क्षमता वाले तीन परमाणु या पारंपरिक हथियार लोड किए जा सकते हैं. यह सॉलिड इंजन पर चलने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल हैं. इसकी रेंज 11 से 12 हजार किलोमीटर है. यह मिसाइल 30,600 km/hr की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है. यानी बचने का कोई चांस नहीं.

Bulava SLBM की खासियत
RSM-56 Bulava सबमरीन लॉन्च्ड न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल है. बुलावा तीन स्टेज की मिसाइल है. सॉलिड फ्यूल पर चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. यह करीब 38 फीट लंबी है. वॉरहेड लगाने के बाद इसकी लंबाई बढ़कर 40 फीट हो जाती है. इसमें 6 से 10 MIRV हथियार लगा सकते हैं. सभी 100 से 150 किलोटन के एटम बम. इस मिसाइल की रेंज 8300 से 15 हजार km है. लेकिन इसकी गति का खुलासा कहीं नहीं किया गया है. अगर यह मिसाइल रूस अपनी सीमाओं से दागे तो दुनिया के किसी भी कोने में पहुंच सकती हैं. चाहे वह अमेरिका हो या फिर ऑस्ट्रेलिया. रूस ने इस मिसाइल को अभी ओखोस्क सागर से दागा है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...