12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहज शुरू होने से ठीक पहले सऊदी सरकार का बड़ा कदम, पुलिस...

हज शुरू होने से ठीक पहले सऊदी सरकार का बड़ा कदम, पुलिस ने तीन लाख लोगों को मक्का से किया बाहर

Published on

रियाद

सऊदी अरब ने इस साल के हज से ठीक पहले मक्का से तीन लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को निकाल दिया है, जिनके पास हज के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं था। शनिवार को सऊदी अफसरों ने बताया कि सुरक्षा बलों और पुलिस ने हज से पहले मक्का से अनधिकृत तीर्थयात्रियों को हटाने के लिए ऑपरेशन चलाया है। सऊदी अधिकारियों ने खुलासा किया है कि हज के दौरान भीड़ का प्रबंधन करना एक महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि पिछले साल हज के लिए 18 लाख लोग आए थे। इस साल ये संख्या 19 से 20 लाख तक पहुंच सकती है।

आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने जानकारी दी है कि बीते कुछ दिनों में ग्रैंड मस्जिद और काबा से ऐसे 1,53,998 विदेशियों को निकाला गया है, जो आवश्यक हज वीजा के बजाय पर्यटक वीजा पर आए थे। इनके अलावा भी सऊदी अधिकारियों ने 1,71,587 लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग सऊदी अरब में रहते हैं लेकिन मक्का के निवासी नहीं हैं और बिना हज परमिट के मक्का में आए हुए थे।

14 जून से शुरू हो रहा है हज
इस साल का हज 14 जून से शुरू हो रहा है। इस्लाम धर्म में हज साधन संपन्न मुसलमानों पर फर्ज है। मक्का और उसके आसपास कम से कम चार दिन चलने वाले हज के लिए कई लोग अनौपचारिक चैनलों के जरिए से पहुंच जाते हैं क्योंकि प्रत्येक देश के तीर्थयात्रियों के लिए सीमित कोटा होने की वजह से परमिट और यात्रा पैकेज लेना काफी महंगा होता है। बिना रजिस्ट्रेशन के आए लोगों की वजह से बढ़ी हुई भीड़ कई बार हादसों की वजह बन जाती है। साल 2015 में मीना में हज के दौरान शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान हुई भगदड़ में करीब 2,300 लोग मारे गए थे। सऊदी अधिकारियों की ओर से उठाए जा रहे कदम ऐसी किसी घटना से बचने के प्रयास हैं।

मक्का के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार तक 13 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड हज यात्री हज के लिए सऊदी अरब पहुंच चुके थे। ये संख्या आने वाले कुछ दिनों में 20 लाख के करीब तक पहुंच सकती है। हज यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए सऊदी अधिकारी इस बार सख्ती से नियम लागू करा रहे हैं। खासतौर से हज परमिट पर सऊदी सरकार जोर दे रही है। सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज इब्न अब्दुल्ला अल शेख ने ऑफिशियल परमिट के बिना हज यात्रा को नाजायज करार दिया है। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से ऑफिशियल गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।

 

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...