4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस और चीन का एजेंडा चलाने वाले फर्जी खातों पर शिकंजा, मेटा...

रूस और चीन का एजेंडा चलाने वाले फर्जी खातों पर शिकंजा, मेटा ने हटाया

Published on

न्यूयॉर्क

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसे फर्जी खातों को हटा दिया है, जो गुप्त रूप से चीन और रूस द्वारा संचालित किए जा रहे थे। कंपनी ने कहा कि अमेरिकी नागरिक बनकर कई खातों का संचालन चीनी नागरिकों द्वारा किया जा रहा था।

फेसबुक का कहना है कि उसने अपने अभियान के दौरान फर्जी खातों की पहचान कर उससे संबंधित पेजों और अन्य खातों को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया। इस ऑपरेशन में 60 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट्स भी शामिल हैं, जो यूके की द गार्जियन अखबार और जर्मनी के डेर स्पीगल जैसी वेबसाइट्स की नकल करके बनाई गई हैं।

यह वेबसाइट भी रूसी प्रचार कर रही थी और यूक्रेन के बारे में झूठी जानकारी फैला रहीं थीं। मेटा ने कहा कि चीन द्वारा संचालित खातों की संख्या कम थी, ऐसे मात्र 80 खातों और पेजों की पहचान की गई, वहीं रूस की ओर से बड़े पैमाने पर फर्जी खातों का संचालन किया जा रहा था। कंपनी ने कहा कि इन फर्जी खातों और सोशल मीडिया पेजों ने विज्ञापन के तौर पर एक लाख अमेरिकी डॉलर के विज्ञापन भी दिए।

 

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...