13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसेक्स मूड जानने के लिए मादा का पेशाब पीता है जिराफ!, जंगल...

सेक्स मूड जानने के लिए मादा का पेशाब पीता है जिराफ!, जंगल की विचित्र सच्चाई जानिए

Published on

नई दिल्ली

ऊंट जैसे दिखने वाले जिराफ की गर्दन काफी लंबी होती है। ये अपने धारीदार शरीर के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन कम लोगों को इनके सेक्स पैटर्न के बारे में पता होगा। जी हां, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सेक्स के लिए मादा जिराफ तैयार है या नहीं, यह जानने के लिए नर जिराफ उसके यूरीन को टेस्ट करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं की टीम ने इस पर विस्तार से रिसर्च किया है। नामीबिया के एक नेशनल पार्क में जिराफ के व्यवहार का बारीकी से अध्ययन किया गया। दरअसल, बाकी जानवरों की तरह जिराफ का कोई मेटिंग सीजन नहीं होता है। मेटिंग यानी संबंध बनाने का कोई मौसम नहीं होता है। ऐसे में मेल जिराफ जो करते हैं, वो बाकी जानवरों से बिल्कुल अलग है।

मेल जिराफ मादा के पास जाता है और उसके यूरीन करने का इंतजार करता है। इसके बाद वह झट से मादा जिराफ के यूरीन को मुंह में लेकर टेस्ट करता है। तब उसे इशारा मिलता है कि मादा सेक्स के लिए तैयार है या नहीं। मादा जिराफ के शरीर से निकलने वाले pheromones से ही नर को आइडिया लगता है। एक स्टडी में जिराफ की सेक्स लाइफ के बारे नई जानकारियां दी गई हैं।

पहले मादा के जननांग को सूंघता है जिराफ
‘एनिमल्स’ जर्नल में प्रकाशित स्टडी में बताया गया गया है कि मेल जिराफ सेक्स का सही समय जानने के लिए फीमेल के यूरीन का स्वाद लेते हैं। इसके मुताबिक बुल यानी मेल जिराफ फीमेल को यूरीन करने के लिए पहले प्रेरित करता है। इसके लिए वह मादा के जननांगों को सूंघता है या उसे टच करता है। अगर मादा भी नर के इशारे को समझते हुए आगे बढ़ती है तो वह करीब 5 सेकेंड के लिए पेशाब करती है और उसी समय नर जिराफ अपना मुंह आगे बढ़ा देता है। इसके बाद वह यूरीन को मुंह में रखकर समझता है कि मादा सेक्स के लिए तैयार है या नहीं।

मुंह में यूरीन क्यों लेता है जिराफ?
वैसे इस तरह की ऐक्टिविटी दूसरे जानवरों में भी देखी जाती है लेकिन वे जमीन पर गिरे यूरीन से यही पड़ताल कर लेते हैं। जिराफ सीधे मुंह में यूरीन लेता है इसकी एक बड़ी वजह है। जी हां, दिलचस्प यह है कि जिराफ की गर्दन इतनी ऊंची होती है कि उसे झुकने में दिक्कत होती है। अगर आप पानी पीते हुए जिराफ को देखिए तो वह पैरों को फैलाकर पानी पीता हुआ दिखेगा। आगे के दोनों पैरों को फैलाकर जिराफ पानी पीता है। ऐसे में उसके लिए जमीन पर पड़े पेशाब को सूंघकर या दूसरे तरीके से जांचने में मुश्किल आएगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...