9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसियोल का अस्तित्व मिट जाएगा... किम जोंग ने दी परमाणु हमले की...

सियोल का अस्तित्व मिट जाएगा… किम जोंग ने दी परमाणु हमले की धमकी, क्या नए युद्ध की आहट?

Published on

प्योंगयांग

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर उसे खत्म करने की धमकी दी है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। इसके पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि अगर उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो वह अपने शासन का अंत देखेगा। दोनों कट्टर दुश्मन देशों के बीच यह उग्र बयानबाजी उत्तर कोरिया के नेता किम की यूरेनिययम संवर्धन सुविधा का दौरा करने के कुछ ही सप्ताह बाद आई है।

परमाणु हथियारों की धमकी
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA के अनुसार, बुधवार को देश के पश्चिमी हिस्से में एक सैन्य अड्डे का दौरा करते हुए किम ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उत्तर की संप्रभुता का अतिक्रमण करता है, तो प्योंगयांग बिना किसी संकोच के पूरी ताकत से हमला करेगा, जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल है।

दक्षिण कोरिया का अस्तित्व खत्म हो जाएगा
किम ने आगे कहा, ‘अगर ऐसी स्थिति आती है तो सियोल और कोरिया गणराज्य का स्थायी अस्तित्व असंभव हो जाएगा।’ इस साल कोरियाई प्रायद्वीप के दोनों देशों के बीच दुश्मनी बढ़ती जा रही है। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु उत्पादन के प्रयासों को तेज कर दिया है और रूस के साथ संबंधों को मजबूत किया है। इसी साल जून में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने 24 साल बाद उत्तर कोरिया का दौरा किया था।

किम की टिप्पणी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक येओल को सीधा जवाब है। मंगलवार को उत्तर कोरिया के सशस्त्र सेना दिवस की परेड के दौरान सियोल ने शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल और अन्य हथियारों का प्रदर्शन किया था। 1953 में कोरियाई युद्ध के बाद से ही उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच कोई संपर्क नहीं है।

दक्षिण कोरिया से पुरानी दुश्मनी
1953 का कोरियाई युद्ध भी युद्धविराम के साथ रुका था और इसमें शांति संधि नहीं हुई थी। इसका मतलब है कि तकनीकी रूप से दोनों देश अभी भी युद्ध में हैं। उत्तर कोरिया ने अपने मुख्य लक्ष्य में दक्षिण कोरिया का एकीकरण करने को शामिल किया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में किम ने घोषणा की कि अब उनका देश एकीकरण के लक्ष्य का पीछा नहीं करेगा। उन्होंने दक्षिण कोरिया को ‘मुख्य दुश्मन’ बताया और एकीकरण के प्रतीक एक स्मारक को ध्वस्त कर दिया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...