16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान में जाएगी शहबाज शरीफ की कुर्सी, बनेगी 'दूसरी' सरकार! जानें क्‍या...

पाकिस्‍तान में जाएगी शहबाज शरीफ की कुर्सी, बनेगी ‘दूसरी’ सरकार! जानें क्‍या है असीम मुनीर प्‍लान

Published on

इस्‍लामाबाद

डिफॉल्‍ट होने की तरफ बढ़ते पाकिस्‍तान के लिए यह साल काफी अहम है। पाकिस्‍तानी मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि देश में एक टेक्‍नोक्रेट सरकार को जिम्‍मेदारियां दे दी जाएं। टेक्‍नोक्रेट सरकार यानी सरकार ऐसे अधिकारियों को चुनती है जो उन एक्‍सपर्ट्स और प्रोफेशनल्‍स को नियुक्‍त करते हैं जो सरकार के कामकाज पर नजर रखते हैं। साथ ही ये लोग कुछ कानूनों का प्रस्‍ताव भी देते हैं। इस तरह के किसी भी सिस्‍टम का पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मुखिया इमरान खान ने विरोध किया है। लेकिन वहीं पार्टी के नेता असद कैसर ने पिछले दिनों यह माना है कि इस तरह के प्रस्‍ताव पर चर्चा हुई है। कैसर ने अखबार डॉन को बताया कि इस प्रस्‍ताव पर सत्‍ताधारी सरकार के कुछ सदस्‍यों ने चर्चा की है।

तो सेना लेगी सारी फैसले!
अगर पाकिस्‍तान में टेक्‍नोक्रेट सरकार बनती है तो साफ है कि अप्रत्‍यक्ष तौर पर सेना फैसले लेगी। पाकिस्‍तान इस समय भारी अस्थिरता से गुजर रहा है। एक तरफ आर्थिक स्थिति तो दूसरी तरफ तहरीक-ए-इंसाफ (TTP) का आतंक। विशेषज्ञों की मानें तो देश डिफॉल्‍ट से बचाने के लिए जो टेक्‍नोक्रेट सरकार होगी, वह कुछ ऐसे आर्थिक फैसले ले सकती है जो बहुत ही मुश्किल होंगे। इन अलोकप्रिय फैसलों का मकसद पाकिस्‍तान को कंगाल होने से बचाना और साथ ही सत्‍ताधारी पार्टियों को उनकी लोकप्रियता खोने से बचाना होगा ।

विशेषज्ञ इसे पाकिस्‍तान का सबसे सा‍हसिक प्रयोग करार दे रहे हैं। उनकी मानें तो साल 2019 से लेकर 2022 तक जब तक सत्‍ता इमरान के हाथ में थी, तब तक इसी तरह से सरकार चल रही थी। उस समय हर फैसला और विदेश नीति के फैसले भी विशेषज्ञ ले रहे हैं। हालांकि इमरान की सरकार गिरने के बाद इस टेक्‍नोक्रेट सरकार पर भी आशंका जताई जाने लगी है।

पीटीआई ने किया विरोध
पाकिस्‍तान सरकार के कामकाज पर नजर रख रहे विशेषज्ञों की मानें तो इस उपाय से कोई मदद नहीं मिलने वाली है। राजनेताओं, पार्टियों और संगठन को चाहिए कि वो फैसले लें और देश को मुश्किल से बचाएं। पीटीआई के नेता कैसर ने जियो न्‍यूज से कहा था कि टेक्‍नोक्रेट सरकार के बारे में एक अनौपचारिक बातचीत शहबाज सरकार के कुछ लोगों से हुई थी। हालांकि कैसर की मानें तो उनकी पार्टी इस विकल्‍प के खिलाफ है। उन्‍होंने कहा कि पीटीआई कभी भी इस तरह की कोई अंतरिम सरकार स्‍वीकार नहीं करेगी क्‍योंकि यह पूरी तरह से असंवैधानिक होगा।

क्‍या बोले ऊर्जा मंत्री
देश के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्‍तगीर ने इस दावे को मानने से पूरी तरह से इनकार कर दिया है कि देश में टेक्‍नोक्रेट सरकार पर कोई चर्चा हो रही है। उनकी मानें तो इस विषय में बिल्‍कुल भी गंभीरता से नहीं सोचा गया था। उन्‍होंने बताया कि इस तरह के विकल्‍प पर चर्चा हुई थी लेकिन यह कोई गंभीर चर्चा का विषय नहीं था। शब्‍बार जैदी जो कि फेडरल ब्‍यूरो ऑफ रेवेन्‍यू के मुखिया रहे हैं, उन्‍होंने सबसे पहले इस तरह की सरकार का सार्वजनिक तौर पर जिक्र किया था। एक टीवी शो में उनका दावा था कि पाकिस्‍तान की सरकार हर तरह से असफल रही है। ऐसे में उसे कुछ असाधारण फैसला करना होगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...