9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी लापता, बेरूत पर इजरायली स्ट्राइक के बाद...

सुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी लापता, बेरूत पर इजरायली स्ट्राइक के बाद नहीं मिल रहा सुराग

Published on

नई दिल्ली,

ईरानी कुद्स फोर्स के ब्रिगेडियर-जनरल और कासिम सुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी लापता हैं. इजरायल उनकी मौत का पता लगा रहा है, जिनके बारे में पता चला कि वह हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशम सफियोद्दीन के साथ मौजूद थे, जब इजरायल ने उनपर एयर स्ट्राइक की थी. बीते दिनों बेरूत में इजरायली स्ट्राइक में नसरल्लाह के उत्तराधिकारी मारे गए थे.

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक इजरायली हवाई हमले में घायल हो सकते हैं जिसमें हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशम सफियोद्दीन को टारगेट किया गया था. इस्माइल कानी के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार हिज्बुल्लाह के तेहरान ऑफिस में देखा गया.

कानी के बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी नसरल्लाह की मृत्यु के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नहीं पहुंचे थे और यही वजह है कि उनकी मौत की संभावना जताई जाने लगी है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए बताया गया है कि ईरानी अधिकारियों के पास कानी की मौजूदगी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है.

नसरल्लाह के उत्तराधिकारी को किया गया था टार्गेट
इजरायली एन12 की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण बेरूत में हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशम सफियोद्दीन को टार्गेट करते हुए अटैक किए गए थे, जिसमें संभावित रूप से कानी घायल हो सकते हैं. इस मौके पर ईरानी अधिकारियों की चुप्पी ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सदस्यों में चिंता पैदा कर दी है.

सुलेमानी की हत्या के बाद बने थे उत्तराधिकारी
2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद इस्माइल कानी उनके उत्तराधिकारी बने थे. मध्य पूर्व में ईरान की सैन्य रणनीति के प्रमुख व्यक्ति रहे हैं. अब कानी की मौजूदगी पर सवाल खड़ा होने के कारण क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है. यह स्थिति न सिर्फ ईरान और लेबनान के बीच तनाव को बढ़ाएगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसके प्रभाव देखने को मिल सकते हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...