19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान के बाद बांग्लादेश से बात, क्या भारत को घेरने की कोशिश...

तालिबान के बाद बांग्लादेश से बात, क्या भारत को घेरने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान

Published on

इस्लामाबाद

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने पड़ोसी देशों को साधना शुरू किया है। इसके लिए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पहले अफगानिस्तान के अपने समकक्ष से बात की। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के विदेश सचिव से भी चर्चा की। इसे पाकिस्तान की भारत के खिलाफ माहौल बनाने की योजना का हिस्सा माना जा रहा है। वर्तमान में पाकिस्तान के रिश्ते तालिबान के साथ उतने अच्छे नहीं हैं, लेकिन बांग्लादेश के साथ संबंधों में मजबूती आई है।

बांग्लादेश से पाकिस्तान ने क्या कहा
इशाक डार ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें भारत के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान के रुख से अवगत कराया। विदेश कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी विदेश कार्यालय ने कहा कि सोमवार को हुई बातचीत के दौरान डार ने हुसैन को भारत के ‘ आरोपों और सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत एकतरफा कदमों के कारण बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बारे में अवगत कराया।’’

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘विदेश मामलों के सलाहकार ने मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की और सभी पक्षों द्वारा संयम बरतने तथा तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।’’दोनों पक्षों ने पाकिस्तान-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी पारस्परिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की तथा नियमित उच्च स्तरीय संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की।

पाकिस्तान ने तालिबान पर भी डोरे डाले
इससे पहले इशाक डार ने अफगानिस्तान के अपने समकक्ष को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बारे में जानकारी दी। विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, डार ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बयान के अनुसार, “डार ने बातचीत के दौरा मुत्ताकी को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कथित ‘उकसावे और एकतरफा कदम’ की जानकारी दी।” डार ने बैठक के दौरान पाकिस्तान की ‘शांति के प्रति प्रतिबद्धता’ और अपनी संप्रभुता की रक्षा करने की बात दोहराई।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...