13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटैंक, तोप, मिसाइल... लेबनान पर चंद घंटों में जमीनी हमला करेगा इजरायल,...

टैंक, तोप, मिसाइल… लेबनान पर चंद घंटों में जमीनी हमला करेगा इजरायल, अमेरिका को दी जानकारी

Published on

तेल अवीव:

इजरायल ने अमेरिका को सूचित किया है कि वह लेबनान में सीमित जमीनी अभियान शुरू करने जा रहा है। यह हमला कुछ ही घंटों में शुरू हो सकता है। एक अमेरिकी अधिकारी ने सोमवार को CBS न्यूज से इसकी पुष्टि की है। कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में भी बताया गया है कि इजरायल किसी भी समय लेबनान पर आक्रमण कर सकता है। इससे पहले इजरायल ने लेबनान पर सैकड़ों हवाई हमले कर पहले ही हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह समेत कई बड़े अधिकारियों को मार गिराया है। इसके अलावा इजरायल ने हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचों और शस्त्रागार को भी नष्ट कर दिया है।

इजरायली स्पेशल फोर्सेज ने तैयार की जमीन
वॉल स्ट्रीट जर्नल को सार्वजनिक रूप से लीक की गई जानकारी के अनुसार, इजरायली स्पेशल फोर्सेज ने दक्षिणी लेबनान में पहले ही जमीनी हमले का बेस तैयार कर लिया है। उन्होंने इलाके में मौजूद बारूदी सुरंगों को हटा दिया है, जिससे टैंक और दूसरे बख्तरबंद वाहन आसानी से लेबनान में प्रवेश कर सकें। इजरायली कमांडो ने इलाके में मौजूद दुश्मन की क्षमताओं की भी रेकी की है। उन्होंने वहां मौजूद ठिकानों, उनके हथियारों और संख्या की सटीक जानकारी इजरायली सेना को उपलब्ध कराई है।

लेबनान पर सीमित हमला करेगा इजरायल
वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि लेबनान पर जमीनी आक्रमण के आकार और रूप के बारे में अभी भी कोई निर्णय अंतिम नहीं लिया गया है। हालांकि, शुरुआत में, इसे दक्षिणी लेबनान तक सीमित रखने की उम्मीद है। इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने सोमवार को कहा कि लेबनान की सीमा पर हिजबुल्लाह के साथ युद्ध का अगला चरण शीघ्र ही शुरू होने वाला है और इस चरण का उद्देश्य उत्तरी क्षेत्र के निवासियों को उनके घरों में वापस भेजने के युद्ध लक्ष्य को प्राप्त करना है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...